Bihar News : टोल प्लाजा की व्यवस्था पर विधायक ने उठाए सवाल
ब्यूरो चीफ संतोष कुमार श्रीवास्तव मोहनिया कैमूर बिहार
कैमूर दुर्गावती डिड़खिली रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र से बसपा विधायक सतीश यादव उर्फ पिंटू ने शुक्रवार को दुर्गावती डिड़खिली स्थित एनएचएआई टोल प्लाजा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने यात्रियों और वाहन चालकों के लिए उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने टोल प्लाजा पर प्राथमिक चिकित्सा, एंबुलेंस और शौचालय की व्यवस्था की जानकारी ली।

विधायक ने टोल प्लाजा के आसपास पार्किंग की कमी पर विशेष चिंता जताई। उन्होंने कहा कि लंबी दूरी से आने वाले वाहन चालकों को पार्किंग न मिलने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों को भी मूलभूत सुविधाओं के अभाव में दिक्कत हो रही है। सतीश यादव ने टोल प्रबंधन को निर्देश दिया कि यात्रियों की सुविधा के लिए पार्किंग, साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त किया जाए। उन्होंने कहा कि टोल वसूली के साथ-साथ यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देना भी प्रबंधन की जिम्मेदारी है।

Subscribe to my channel