उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News युवा कांग्रेस नरयावली ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी की जयन्ती पर विभिन्न कार्यक्रमों का किया आयोजन।

रिपोर्टर बलराम बारोलिया सागर मध्य प्रदेश

भारत रत्न देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी की जयन्ती को युवा कांग्रेस नरयावली के तत्वाधान में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी के निर्देशन में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर पूरी श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाया गया।कार्यक्रम की शुरुआत में उपस्थित कांग्रेसजनों ने स्व. राजीव गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनका पुण्य स्मरण किया। तदोपरान्त विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। विचार गोष्ठी में युवा कांग्रेस अध्यक्ष राजा बुंदेला,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र कुर्मी,युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अशरफ खान,पूर्व सरपंच शरद राजा सेन,सदर मंडलम कांग्रेस अध्यक्ष रवि उमाहिया आदि ने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम में अबरार सौदागर,सौरभ चौकसे,अनूप गुरु, एडवोकेट वीरेंद्र चौधरी, एम.आई खान,मोनू राजपूत,संदीप चौधरी, अजीत सिंह,तुलसीराम मिश्रा,दीपक कुर्मी,हर्षित तिवारी,ऋषिराज यादव, सुनील अहिरवार, जयराम लड़िया आदि मौजूद थे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button