उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News तीन वर्ष खेलते-खेलते पोल के पास पहुंच गया। इस दौरान पोल से लगे अर्थ वायर में उतरे करंट की चपेट में आते ही वह चिपक गया। इस दौरान बेटे को तड़पता देख उसे बचाने पहुंचा मो.अंसार भी करंट लगने से झुलस गया। चीख पुकार सुन कर मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने किसी तरह दोनों को अर्थ वॉयर से अलग किया।

रिपोर्टर मो ज़ैद सूरतगंज बाराबंकी उत्तरप्रदेश  

मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के दशवंतपुर गांव में सीमेंट के बिजली पोल पर एलटी लाइन खींची गई थी। हर पोल में अर्थ वायर लगा है। गांव निवासी मो. अंसार शेख के घर के बाहर भी एक बिजली पोल लगा है। इस पोल से लिपटे अर्थ वायर में पिछले तीन दिनों से करंट उतर रहा था। आरोप है कि इसकी सूचना बिजली विभाग को दी गई थी लेकिन उसे ठीक नहीं किया गया। रविवार सुबह करीब दस बजे मो.अंसार का बेटा मो.उमेर तीन वर्ष खेलते-खेलते पोल के पास पहुंच गया। इस दौरान पोल से लगे अर्थ वायर में उतरे करंट की चपेट में आते ही वह चिपक गया। इस दौरान बेटे को तड़पता देख उसे बचाने पहुंचा मो.अंसार भी करंट लगने से झुलस गया। चीख पुकार सुन कर मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने किसी तरह दोनों को अर्थ वॉयर से अलग किया। इसके बाद गंभीर हालत में सीएचसी सूरतगंज ले जा रहे थे। इसी बीच रास्ते मे मासूम ने दम तोड़ दिया। जब्कि बेटे को बचाने की कोशिश में झुलसे अंसार का सीएचसी में ही उपचार चल रहा है। ” पोल के अर्थ वायर में करंट उतरने की विभाग के पास कोई शिकायत नहीं थी। करंट उतरने की शिकायतों को गंभीरता से लेकर ठीक सही कराया जाता है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button