IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

Uttar Pradesh News क्षेत्र में विद्युत विभाग की बिजली की समस्या बेहद बदहाल बनी हुई है,आलम यह है कि विद्युत विभाग के अधिकारी मुख्यमंत्री का आदेश भी नहीं मानते

ब्यूरो चीफ अनुभव शाक्य शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश

शाहजहांपुर : जबकि सावन मास के पवित्र पावन पर्व पर विद्युत व्यवस्था दुरुस्त रखने का आदेश शासन द्वारा दिया गया था, परंतु इसके बाबजूद भी रात्रि के समय बिजली गुल हो जाती है, बिजली जाने के बाद पूरे क्षेत्र में काफी अंधेरा हो जाता है,जिसके कारण बेहद कठिनाइयों से गुजरना पड़ रहा है।यही नहीं रात्रि के अंधेरे में कभी भी बड़ी घटना घट सकती है। उनका कहना है कि उनके इलाके में कुल मिलाकर महज पांच घंटे ही बिजली आपूर्ति की जाती है। इससे लोगों को इस उमस भरी गर्मी में रहने को मजबूर है। प्रदर्शन में गढ़िया रंगीन ग्राम प्रधान लालू प्रसाद, निलेश गुप्ता , आकाश मानव , सुमित गुप्ता , गोविंद कश्यप , प्रदीप सक्सेना, अविराग यादव , डॉक्टर यूके मित्रा , रामपुर ग्राम प्रधान पति अजय पाल , राम भजन, रंजीत, रतीराम, भूपेंद्र सिंह, अरविंद, बाबूराम, विमलेश, शिवनंदन, सचिन यादव,आसिफ सहित ग्रामीणों ने समस्या को लेकर संबंधित अधिकारियों से निस्तारण कराने के लिए ज्ञापन दिया। साथ ही ये भी कहा कि अगर समस्या जल्द दूर नहीं की गई तो ग्रामीण उग्र प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button