उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News शनिवार की रात सड़क दुर्घटना में जान गंवा चुके युवकों के शव गाँव पहुँचते ही मातम छा गया।

  रिपोर्टर अंकित कुमार वर्मा शाहजहांपुर उत्तरप्रदेश

ददियूरा गाँव निवासी 27 वर्षीय यादवेन्द्र उर्फ़ बीपी और 25 वर्षीय अनूप की आपस में गहरी दोस्ती थी। शनिवार की रात बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे युवकों की बाइक कुरसंडा गाँव के पास अज्ञात वाहन से टकरा गयी। सूचना मिलने पर पहुंचे ग्रामीणों की मदद से दोनों को उपचार हेतु भिजवाया गया लेकिन राजकीय मेडिकल कालेज पहुँचने से पहले ही दोनों की मृत्यु हो चुकी थी। रविवार को दोनों युवकों के शव गाँव पहुँचते ही गाँव में मातमी सन्नाटा छा गया। जिसने सुना वह दोनों के घरों की तरफ दौड़ पड़ा। परिजनों का दिल दहलाने वाला विलाप देख हर किसी की आँखें नम हो गयीं। योगेन्द्र की पत्नी पूनम तथा आठ वर्षीय पुत्र तेजेन्द्र माँ रामगुनी सहित छोटे भाई पुष्पेन्द्र का रो-रोकर बुरा हाल था। अनूप अविवाहित था। अनूप की माँ सोनम तथा भाई रनधीर और गंगाराम का करूण विलाप देख वहां मौजूद कोई शख्स अपने आंसुओं को रोक नही पाया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button