उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News जेई के खिलाफ प्रमुख सचिव को विधायक ने लिखा पत्र

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश 

हरदोई   जनपद हरदोई की सांडी विधानसभा के विधायक प्रभाष कुमार ने लोक निर्माण विभाग के एक जेई पर सड़कों के निर्माण में घपले बाजी का आरोप लगाकर प्रमुख सचिव को पत्र भेजकर कार्रवाई करने की मांग की है | विधायक ने प्रमुख सचिव को भेजे अपने पत्र में बताया है कि आजमगढ़ के रहने वाले अवर अभियंता 2015 से जनपद में तैनात हैं | उनके द्वारा कछौना व अहिरोरी क्षेत्र में मनमाने तरीके से कार्य कराकर अवैध धन की उगाही की गई है | मनरेगा, सड़क निर्माण सहित अनुरक्षण कार्यों में अवर अभियंता द्वारा 2015 से अब तक कराए गए कार्यों की जांच कराने के साथ साथ वैधानिक कार्रवाई के साथ जनपद से स्थानांतरण कराए जाने की मांग भी की है | विभागीय अधिशासी अभियंता शरद मिश्रा का कहना है कि विधायक द्वारा की गई शिकायत की उन्हें अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है | अभी उनकी नियुक्ति को एक वर्ष हुआ है, तब से अवर अभियंता की कोई शिकायत नहीं प्राप्त हुई है | अवर अभियंता से भी उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई लेकिन बार-बार उनको फोन करने पर भी उनके द्वारा फोन नहीं उठाया गया !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button