उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News आरव घर के बाहर खेलते हुए अचानक हुआ था गायब, फिर झाड़ियों में ऐसे हाल में मिला

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश 

पाली, हरदोई   जनपद के पाली कस्बे के मोहल्ला सराय सैफ निवासी मासूम 500 मीटर दूर स्थित मवेशी अस्पताल के पीछे झाड़ियों में बेहोशी की हालत में पड़ा मिला | परिजन उसे लेकर शाहाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गए, जहां पर चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी | उसके उपरांत परिजन उसे शाहजहांपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए, लेकिन वहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया | प्राथमिक जांच रिपोर्ट में गला दबाकर मासूम की हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है | कस्बे के सराय सैफ निवासी हरिओम ट्रैक्टर चलाते हैं, उनका पुत्र आरव 3 वर्ष शुक्रवार को दोपहर घर से कुछ ही दूरी पर आयोजित भंडारे में शामिल होने उनके साथ ही गया था | दोपहर के लगभग 12:30 बजे वह वापस घर आ गया था | उसके उपरांत आरव ट्रैक्टर का खिलौना लेकर बाहर खेलने लगा | और उसके बाद वह लापता हो गया था | काफी देर तक कुछ आता पता नहीं चला, तो परिजनों ने उसकी तलाश की | काफी खोजबीन करने के बाद परिजन मकान से 500 मीटर दूर मवेशी अस्पताल के पास स्थित झाड़ियों तक पहुंचे | वहां पर आरव की चप्पले पड़ी मिली है, और कुछ ही दूरी पर उसका खिलौना भी पड़ा हुआ मिला | झाड़ियों में कुछ और अंदर जाने पर आरव भी पड़ा मिला | उसके चेहरे पर एक गंदा कपड़ा पड़ा था | परिजनों ने आनन-फानन में आरव को उठाया और शाहाबाद सीएचसी ले गये | यहां से चिकित्सक ने हायर सेंटर ले जाने के लिए कहा, तो परिजन शाहजहांपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए | अस्पताल में पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया | परिजन शव लेकर वापस घर पहुंचे और पुलिस को घटना की पूरी जानकारी दी | सीओ हेमंत उपाध्याय, प्रभारी निरीक्षक धीरज शुक्ला ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से जानकारी ली और घटनास्थल का भी जा जा लिया | परिजनों द्वारा किसी से रंजिश की बात नहीं की गई है | भंडारे से वापस आकर आरव घर में खेलने लगा था | इसी दौरान उसने अपनी मां से दूध देने को कहा था | उसकी मां दूध लेने के लिए रसोई में चली गई थी इसी दौरान खेलते हुए आरव घर से बाहर निकल गया | मैं उसे दूध देने के लिए काफी देर तक आवाज लगाती रही, लेकिन कोई जानकारी न मिलने पर उसने पति को सूचना दी | तुम जानता था कि अब आरव आकर दूध नहीं पीने वाला है | आरव की माता अर्चना और पिता हरिओम की शादी के आठ साल बाद उसका जन्म हुआ था | अपने माता और पिता की वह इकलौती संतान था | आरव के लिए अर्चना और हरिओम ने न जाने कितने व्रत रखे, और कितनी मन्नते मांगी थी | शुक्रवार को जब चिकित्सक ने आरव को मृत घोषित कर दिया तो हरिओम और अर्चना बद हवास हो गए | उनको संभालने में लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी | घटना के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है | मवेशी अस्पताल के पास एक ज्वेलरी शॉप के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में खगाले जा रहे हैं | इसमें 1:17 बजे आरव खिलौने के साथ जाता हुआ चंद सेकेंड के लिए नजर आया है | पुलिस इस ओर भी तलाश में जुटी हुई है कि आरव मकान से इतनी दूर कैसे पहुंच गया | प्रभारी निरीक्षक धीरज शुक्ला ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है | कई बिंदुओं पर पुलिस काम कर रही है |

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button