उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttar Pradesh News अब तक की सबसे भ्रष्ट सरकार प्रदेश में, वादे बहुत किए… लेकिन किया कुछ नहीं : शिवपाल सिंह यादव

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश 

बिलग्राम, हरदोई  जनपद में शनिवार को समाजवादी पार्टी के नेता व समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल सिंह यादव पहुंचे | यहां पर उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा है | उन्होंने कहा कि यूपी की जनता जानती है कि सरकार से पूरा देश पूरा प्रदेश परेशान है | इस सरकार ने वादे तो बहुत किए लेकिन किया कुछ भी नहीं है | 24 घंटे बिजली देने का वादा किया लेकिन बिजली तो नहीं दे सके लेकिन उसकी जगह छापा और फिर एफआईआर और फिर अफसर से सेटिंग के साथ सरकार का काम है | शिवपाल सिंह यादव ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि अब तक की यूपी में बनी सरकारों में यह सरकार सबसे भ्रष्ट सरकार है | जनपद में एक निजी कार्यक्रम में हरदोई पहुंचे शिवपाल यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा, गठबंधन पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन बन चुका है, जिसमें समाजवादी पार्टी भी शामिल है, सीट बंटवारे के सवाल पर बोले कि गठबंधन हो गया है तो सीट का भी बंटवारा हो जाएगा | मौजूदा भाजपा सरकार पर निशाना चाहते हुए शिवपाल यादव ने कहा को उत्तर प्रदेश में अब तक जितनी भी सरकारी बनी है उनमें सबसे भ्रष्ट सरकार अगर कोई है तो यह मौजूदा सरकार ही है | प्रदेश की जनता इस बात को बखूबी जानती है और इस सरकार से पूरा प्रदेश परेशान है | उन्होंने कहा कि किसान सांडोसे परेशान है और युवा बेरोजगारी से परेशान है | शिवपाल सिंह यादव इस पर भी नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी ने विधानसभा में महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया, लेकिन सरकार ऐसी है कि कुछ करना ही नहीं चाहती है | चुनाव से पहले सरकार ने जो भी वादे किए, लेकिन किया कुछ भी नहीं | 24 घंटे बिजली देने का वादा किया था, बिजली तो नहीं मिली पर छापे जरूर पढ़ते हैं |

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button