उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News वीडियो हुआ निलंबित, इंटरलॉकिंग लगवाए बिना निकाल लिए थे 5.14लाख रुपए

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश 

संडीला, हरदोई  संडीला के गांव के विकास में निर्माण में गड़बड़ी और इंटरलॉकिंग लगवाए बिना ही 5.14 लाख का गवन करने के आरोपी ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है | जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) नेयह कार्यवाही विकासखंड संडीला में तैनाती के दौरान की गई गड़बड़ी पर की है | वर्तमान में यह वीडियो विकासखंड अहिरोरी में तैनात है | जिले के विकास अधिकारी अरविंद कुमार ने यह कार्यवाही संडीला के खंड विकास अधिकारी की ओर से भेजी गई रिपोर्ट की सनसुति पर की है | बताया गया है कि विकासखंड अहिरोरी में तैनात वीडियो देशराज गौड़ ने संडीला में तैनाती के दौरान ग्राम पंचायत गोसवा डोंगा में सिकंदर के हाता से सूबेदार के घर तक इंटरलॉकिंग नहीं लगवाई थी | काम कराए बिना ही ₹514408 का भुगतान निकाल लिया था | शासकीय राशि का गबन किए जाने के साथ ही वीडियो पर आरोप है कि वित्तीय और तकनीकी नियमों का पालन भी नहीं किया है | इससे शासन की प्राथमिकता की योजना व कार्यक्रमों का लाभ पात्रों तक समय से नहीं पहुंच सका है | जानकारी मे आया है कि वीडियो देशराज गौड़ को निलंबित करते हुए हरियावां ब्लॉक से संबंध किया गया है | हरियावां के बीडियो को जांच अधिकारी नामित करते हुए 15 दिन के अंदर आरोप पत्र तैयार कर अनुमोदित करते हुए प्राप्त कराने की जिम्मेदारी भी सौंप गई है | जनपद के डीपीआरओ से कहा गया है कि निलंबित किए गए वीडियो को आवंटित ग्राम पंचायत को दूसरे पंचायत सचिव को आवंटित करा ने की प्रक्रिया पूरी करायें |

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button