Uttar Pradesh News आज नाग पंचमी के शुभ अवसर पर आप सभी बंधुओं को हार्दिक शुभकामनाएं ऐसी न्यूज़ चैनल के कार्यकर्ताओं के द्वारा धन्यवाद

रिपोर्टर चंद्रिका प्रसाद सोनभद्र उत्तर प्रदेश
निषाद पार्टी के 8वें स्थापना दिवस पर मा० राष्ट्रीय अध्यक्ष-निषाद पार्टी एवम् कैबिनेट मंत्री (मत्स्य विभाग) उ०प्र० डॉ संजय कुमार निषाद जी ने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सूबे के मा० उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मॉर्य जी का स्वागत है, उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों ने निषाद समाज को ठगने का काम किया है, पूर्व की सरकारों ने जय निषाद राज के नारे का विरोध किया और जय निषाद राज बोलने वाले नेताओ को मौत के घाट उतार दिया। श्री निषाद जी ने कहा कि मा० उपमुख्यमंत्री जी आप निषाद समाज के दर्द को प्रधानमन्त्री जी के समक्ष रखना है, आपके सहयोग से केंद्र और राज्य सरकार में श्रृंगवेरपुर धाम का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है, आपके ही सहयोग से 20 करोड़ की लागत से निषाद राज ओडिटोरियम बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों ने मछुआ समाज को उपजातियों में बांटने का काम किया, आज निषाद पार्टी मा० प्रधानमंत्री जी, मा० गृहमंत्री जी, मा० मुख्यमंत्री जी तक आपके मुद्दे को रख रही है। मा० उपमुख्यमंत्री जी पिछड़ो के नेता है और पिछड़ो के बारे में सोचते है। मा० प्रधानमंत्री जी का हाथ निषाद (मछुआ) समाज के ऊपर है, निषाद राज क़िले पर बनी मस्जिद अवैध है और अल्पसंख्यक समाज से अपील है संवैधानिक और बातचीत के तरीक़े से मस्जिद का हल निकल लिया जाये। 2024 में पुनः 300 पार फिर एनडीए सरकार बनाने का लक्ष्य है।
मा० उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्या का अभिभाषण
निषाद पार्टी के अध्यक्ष संघर्षों के प्रतीक है। संजय निषाद जी, निषाद समाज के सबसे बड़े पैरोकार के तौर पर उत्तर प्रदेश की कैबिनेट में बैठे हैं। त्रेता युग में निषाद राज और भगवान श्री राम की मित्रता हुई थी। अयोध्या और श्रृंगवेरपुर धाम का एक जैसा सम्मान है। भगवान श्री राम और निषाद राज की प्रतिमा मित्रता का प्रतीक है। श्रृंगवेरपुर धाम 2014 के बाद से विकास की गति में आया। श्रृंगवेरपुर धाम में दूसरे देश और प्रदेशों से लोग आते हैं। कलयुग में संजय निषाद और निषाद पार्टी की विश्व के लोकप्रिय नेता आदरणीय नरेंद्र मोदी जी से है। त्रेता की भाँति ही कलयुग में इस मित्रता को कोई नहीं तोड़ सकता है। कारसेवा करके राम मंदिर का विवादित ढाँचा गिराया और निषाद राज क़िला चाहे 300 फीट हो या 3000 फ़ीट नीचे हो, किन्तु मस्जिद वहाँ नहीं रह पाएगी।
माननीय उपमुख्यमंत्री श्री केशव मौर्या जी ने आगामी कुंभ में संगम नगरी में आस्था की डुबकी के साथ श्रृंगवेरपुर धाम के दर्शन के लिए व्यापक मार्ग तैयार किया जाएगा। आयोध्या से श्रृंगवेरपुर की दूरी सड़क मार्ग फॉर लेन बनाने के साथ की जा रही है। डबल इंजन की सरकार ग़रीब कल्याण के लिए समर्पित सरकार है। प्रधानमंत्री आवास योजना में अधिकतर ग़रीब लोग को आवास मिला है। देश में 4 करोड़ ग़रीब लोगो को आवास दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल कार्यकाल की वजह से श्रृंगवेरपुर धाम बन रहा है।
उन्होंने कहा कि निषाद पार्टी सुप्रीमो और उनके परिवार का निषाद आरक्षण को लेकर बहुमूल्य योगदान रहा है, जिसको भुलाया नहीं जा सकता, देश में जब राम मंदिर बन सकता है, धारा 370 हट सकती है, 4 करोड़ ग़रीब लोगो को पक्के आवास मिल सकते है, 80 करोड़ लोगो को निःशुल्क राशन मिल सकता है। 220 करोड़ लोगो निःशुल्क कोरोना वैक्सीन लग सकती है तो निषाद समाज के संकल्प और सपने को उचित तरीक़े से और उचित समय पर ज़रूर पूरा होगा। निषाद पार्टी और भाजपा का रिश्ता कभी ख़त्म नहीं होगा। विरोधियों के पेट में दर्द हो रहा होगा निषाद समाज की उमड़ी भीड़ को देखकर। उत्तर प्रदेश की 80 की 80 लोकसभा जीतकर मा० प्रधानमंत्री जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाना है।
मा० उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक जी का सम्बोधन
निषाद पार्टी सुप्रीमो को 8 वे स्थापना दिवस की बधाई, उन्होंने निषाद समाज को कई बुराइयों से बाहर निकालने का श्रेय संजय निषाद जी को जाता है, संजय निषाद जी देश और विदेश से कार्यकर्ताओं की चिंता करते है, सरकार मे रहते हुए निषाद राज बोट योजना का लाभ निषाद समाज को मिलेगा, संजय निषाद जी को 24 घण्टे 07 दिन निषाद समाज के हक हकूक के लिए सोचते है। प्रदेश सरकार ने गुंडे माफिया मुक्त माहौल बनाया है। उत्तर प्रदेश सरकार हमेशा मछुआ समाज के हके हकूक की चिंता करती है।
मा० भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री भूपेंद्र चौधरी जी का सम्बोधन
निषाद पार्टी के 8वें स्थापना दिवस पर आप सभी को बधाई, संजय निषाद जी की तपस्या का फल है आज का उमड़ा हुआ विशाल जनसैलाब, बट वृक्ष की भांति निषाद पार्टी खड़ी हुई है, संजय निषाद जी ने मछुआ समाज के मुद्दों को कैबिनेट से लेकर सामाजिक मंचो पर उठाते आये है। समाज के कमजोर और पिछड़े वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का लगतार प्रयास संजय निषाद करते आये है। गरीब और आम आदमी से जुड़े मुद्दे को निषाद पार्टी सड़क और सदन तक उठाती आई है। 2017 से पूर्व उत्तर प्रदेश दंगाइयों के हाथ मे था, प्रदेश सरकार राम राज्य के सपने को साकार कर रही है। संजय निषाद जी के नेतृत्व में निषाद समाज के सपने को जल्द पूरा किया जाएगा।
अपना दल (एस) श्री आशीष पटेल जी का सम्बोधन
निषाद पार्टी के 8वें स्थापना दिवस पर आप सभी को शुभकामनाएं, डॉ संजय निषाद जी के नेतृत्व में निषाद पार्टी दबे कुचले और पिछडो की आवाज उठाती आई है, अपना दल निषाद पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। डॉ संजय निषाद मंत्री मंडल में आप समाज के मुद्दों पर लगातार संघर्ष करते है जो कि किसी अनभिज्ञ नही है। पार्टी की प्रगति के लिए शुभकामनाएं।
सुभासपा सुप्रीमो श्री ओम प्रकाश राजभर जी का सम्बोधन
निषाद पार्टी के 8वे स्थापना दिवस पर आप सभी को बधाई और शुभकामनाएं, संजय निषाद जी ने राजनीति के माहौल को गर्म कर रखा है, और हमारी (पिछडो की ) आवाज को दबाने वाले आज ठंडे हो गए होंगे, संजय निषाद जी पद नही समाज हित के लिए काम करते हैं। संजय निषाद जी ने देश और प्रदेश में निषाद समाज को पहचान दिलाने का काम किया है, बहरूपियों से सावधान रहें निषाद समाज। पिछडो और वंचितो के हिस्सा मिलना चाहिए।
Subscribe to my channel