उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News 38 लापता चिकित्सक स्वास्थ्य महकमा के दे रहे प्राइवेट अस्पतालों में सेवाएं

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश 

हरदोई   जनपद हरदोई में स्वास्थ्य विभाग के अधीन तैनात 38 चिकित्सक लापता है | पिछले कई वर्षो से इन चिकित्सकों की तलाश महकमा द्वारा की जा रही है | लेकिन विभाग की तलाश अधूरी ही बनी हुई है | असल में स्वास्थ्य विभाग के अधीन तैनात यह चिकित्सक इस्तीफा तो दे चुके हैं, लेकिन उनके इस्तीफे मंजूर नहीं हुए हैं | इस्तीफा मंजूर हुआ या नहीं इसकी परवाह किए बिना ही यह चिकित्सक प्राइवेट अस्पतालों में सेवाएं देने लगे हैं | स्वास्थ्य महकमे में समय-समय पर चिकित्सकों की तैनाती की जाती है | विभागीय सूत्रों के हिसाब से पता चला है कि इन चिकित्सकों को सेवा में लेने के दौरान एक बांड भरवारा जाता है | अमूमन इसमें 2 वर्ष से पहले सरकारी सेवा छोड़ने का वादा रहता है, लेकिन बड़ी संख्या में चिकित्सक इस वादे को पूरा नहीं करते हुए अपनी मनमानी करते है | वर्ष 2010 से अब तक 38 चिकित्सक ऐसे हैं जो लापता हैं | और उन्होंने 2 साल की सेवा की भी अवधि भी पूरी नहीं की हुई है | इस्तीफा देकर चले गए और पलट कर यह भी पता नहीं किया किया कि इस्तीफा मंजूर हुआ है या नहीं | यहां पर कुछ ऐसे चिकित्सक भी हैं जिन्होंने अपने वरिष्ठ जनों को न तो मौखिक सूचना दी और ना ही लिखित सूचना और फिर भी लापता चल रहे हैं | अब ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने ऐसे चिकित्सकों को चिन्हित करना शुरू कर दिया है | पर इतना जरूर है कि इन शिक्षकों को वेतन नहीं दिया जा रहा है | स्वास्थ्य विभाग इन गायब डॉक्टरों की सूची तैयार करने में लगा हुआ है | साथ ही साथ ऐसे डॉक्टरों की भी सूची में शामिल किया जा रहा जिन्होंने बिना अवधि पूरी किये बिना ही इस्तीफा दिया है, लेकिन शासन द्वारा उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया है | जिले के सीएमओ डॉक्टर रोहतास कुमार का कहना है कि ऐसे सभी डॉक्टर जो प्राइवेट अस्पतालों में सेवाएं दे रहे हैं, उनकी सूची भी अग्रिम कार्रवाई के लिए शासन को भेजी जाएगी |

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button