ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News सैकड़ो हिन्दू युवा बजरंग दल से जुड़े महानगर के 14 वार्ड में हुआ बजरंग दल का गठन साथ ही 3 स्कूलों में मनाया गया अखण्ड भारत दिवस महानगर संयोजक और अन्य पदों पर हुई नियुक्ति

रिपोर्टर दिनेश पवार छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश

दिन रविवार को बजरंग दल जिला छिंदवाड़ा की महानगर बैठक एवं अखण्ड भारत दिवस का कार्यक्रम स्थानीय पातालेश्वर मंदिर में जिला सह संयोजक एवं महानगर पालक प्रभारी निलेष चन्द्रवंशी और जिला उपाध्यक्ष धुमराज पटेल जी के नेतृत्व में आयोजित की गई बैठक के मुख्य वक्ता विहीप जिला अध्यक्ष अरविंद प्रताप सिंह जी रहे उक्त बैठक जिलाध्यक्ष की उपस्थिति में सम्पन्न हुई महानगर छिंदवाड़ा में बजरंग दल का विस्तार करते हुए करीब 14 वार्ड और 3 स्कूल में बजरंग दल का गठन किया गया और अखण्ड भारत दिवस भी मनाया गया साथ ही महानगर के साथ साथ सभी वार्डो की घोषणा की गई जिसमें विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के माननीय जिला अध्यक्ष श्री अरविंद प्रताप सिंह जी, विभाग सह मंत्री ऋषि राज जी, विश्व हिंदू परिषद जिला उपाध्यक्ष, धूम राज पटेल जी एवं बजरंग दल जिला छिंदवाड़ा के जिला संयोजक शैलेश यदुवंशी जी, बजरंग दल के जिला पालक एवं विहीप जिला मंत्री जिला मंत्री नकुल विश्वकर्मा जी, बजरंग दल जिला सहसंयोजक निलेश चंद्रवंशी जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे महानगर एवं वार्ड इकाई की नियुक्ति जिला मंत्री नकुल विश्वकर्मा जी द्वारा की गई नियुक्तियो में मुख्य रूप से बजरंग दल महानगर संयोजक सक्षम अग्रवाल को बनाया गया महानगर सह संयोजक यस मेढ़े जी नगर गौरक्षा प्रमुख सोनू कहार जी नगर विद्यार्थी प्रमुख अंकित नागवंशी जी को सर्वसम्मति से बनाया गया साथ ही नगर के 14 वार्ड और 3 स्कूलों में भी नियुक्ति की गई इस बैठक में बजरंग दल के सेकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे जिन्होंने देश,धर्म,संस्कृति, गौमाता, लव जिहाद से लड़ने का संकल्प लिया ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button