IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Rajasthan News : महाप्रबंधक महोदय के आबूरोड प्रवास पर उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ ने रेल कर्मचारियों एवं उनके परिवार से जुड़ी समस्याओ से अवगत कराया

ब्यूरो चीफ महावीर चंद्र आबूरोड, राजस्थान

आबूरोड महाप्रबंधक, उत्तर पश्चिम रेलवे, जयपुर कैंप आबूरोड पंकज शर्मा, के प्रथम आगमन पर अरावली की पावन धरा पर उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ ने स्वागत किया और साथ ही आबूरोड के रेल कर्मचारियों एवं उनके परिवार से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण समस्याएं महाप्रबंधक को अवगत कराते हुए ज्ञापन दिया जिसमें बताया की पालनपुर स्थित मावजत अस्पताल जो कि एक मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल है। इसमें कैथ लैब सहित अन्य सभी विशेषज्ञ सुविधाएं उपलब्ध है और आबूरोड से केवल 50 मिनट की दूरी पर स्थित है, के साथ आबूरोड के रेल कर्मचारी एवं उनके परिवारों के ईलाज हेतु अनुबंध किया जाए। रेलवे कॉलोनी आबूरोड में स्थित आवासों की हालत जर्जर एवं खस्ताहाल है। सड़के भी एकदम बदहाल है। हाल ही में कराए गए सभी निर्माण कार्य स्तरहीन हुए हैं। उसमें निवेदन किया की मामले में हस्तक्षेप कर आवासों का रिनोवेशन प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण कराया जाए आबूरोड रेलवे कॉलोनी में हाल ही डिस्मेंटल कर दिए गए आवासों की एवज़ में नए आवास बनवाया जाए। रोड साइड स्टेशनों पर कर्मचारियों के अनुपात में आवास उपलब्ध नहीं है, इन स्टेशनों पर भी नए आवास बनवाए जाएं।रेलवे स्पोर्ट्स ग्राउंड आबूरोड के पवेलियन एवं फील्ड का जीर्णोद्धार कराया जाए।

डीजलशेड एवं ए आर टी की ओर जाने वाले अंडर ब्रिज में मानसून सीजन में पानी भर जाता है जिससे आवागमन सुगम नहीं रह पाता। इस हेतु किसी अन्य विकल्प पर विचार कर उपलब्ध कराया जाए। डीजलशेड, आबूरोड में पूर्व में स्टाफ चेंजिंग रूम की सुविधा उपलब्ध थी, जिसे लगभग दो वर्षों से बंद कर दिया गया एवं उस स्थान को अन्य उपयोग में लिया जा रहा है। जिससे कर्मचारियों को असुविधा होती है। चेंजिंग रूम शीघ्र उपलब्ध कराया जाए। माउंट आबू में पूर्व में कर्मचारी अवकाश गृह उपलब्ध था जो कि जीर्णशीर्ण होने के कारण तोड़ दिया गया। नया कर्मचारी अवकाश गृह शीघ्र बनवाया जाए इस अवसर पर नरेश सैनी शाखा-3 सचिव एवम् संयुक्त महामंत्री सुधीर जोशी आबूरोड शाखा-2 सचिव अध्यक्ष अतेंद्र कुमार एवं मंडल उपाध्यक्ष मुकेश मिश्रा रूपा राम देवासी प्रशांत चौहान गौरव गौड़ सुनील शुक्ला असदुल्लाह मौजूद रहे।

 

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button