IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Rajasthan News : समरसता व सामाजिक जाग्रति के लिए आमजन की आत्मा में बसे है संत रविदास -जगसीराम कोली

ब्यूरो चीफ महावीर चंद्र आबूरोड, राजस्थान

आबुरोड गिरवर भाजपा प्रदेश नेतृत्व व जिलाध्यक्ष डॉ रक्षा भण्डारी के निर्देशानुसार संत रविदास की कलश यात्रा पूर्व विधायक जगसीराम कोली , यात्रा जिला संयोजक प्रकाशराज रावल ,विधानसभा संयोजक गणपतसिंह निम्बोडा गिरवर मण्डल अध्यक्ष गणेश बंजारा ,सियावा मण्डल अध्यक्ष मुकेश सिंह डाभी के नेतृत्व में मुंगथला पहुचने पर ग्रामवासियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया मण्डल महामंत्री पुखराज सिरवी ने बताया कि संत रविदास महाराज की कलश यात्रा न्यू टाउन गणका से शोभायात्रा के रूप में डीजे पर शुरू हुई व मुंगथला बस स्टैंड पर ग्रामवासियों द्वारा पुष्पवर्षा व भव्य स्वागत किया गया उसके पश्चात पैदल शोभायात्रा बाबा रामदेव मन्दिर मुंगथला पहुची जहाँ से महिलाएं व ग्रामवासी डी जे की धुन पर नाचते गाते मन्दिर पहुचे जहां भव्य आरती का आयोजन किया गया कलश व संत रविदास महाराज की फ़ोटो पर पूजन किया गया पूर्व विधायक जगसीराम कोली ने आमजन को सम्बोधित करते हुए कहा कि संत रविदास महाराज ने समाज के हर वर्ग को संगठित रहने में अमूल्य योगदान दिया जिसके लिए उन्हें सदैव याद किया जाएगा कलश यात्रा जिला संयोजक प्रकाशराज रावल ने बताया कि सामाजिक सौहार्द व समरसता के लिए संत रविदाश का अहम योगदान रहा विधानसभा संयोजक गणपत सिंह निम्बोडा ने बताया कि 650 वी जन्मजयंती पर केंद्र सरकार ने संत रविदाश महाराज को आमजन को स्मरण करवाया है

मण्डल अध्यक्ष गणेश बंजारा ने बताया कि आमजन के स्मरण में संत रविदाश महाराज को पुनः स्मरण कराने व हर गांव कस्बे तक कलश यात्रा के माध्यम से जागरूकता के लिए आमजन द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का साधुवाद ज्ञापित किया सियावा मण्डल अध्यक्ष मुकेश सिंह डाभी ने बताया कि समाज के वंचित वर्ग को मुख्यधारा में जोड़ने का कार्य संत रविदाश महाराज ने किया इस दौरान भाजपा नेता नगाराम देवासी ,आनन्द माली ,सीमा त्रिवेदी , महामंत्री करण मेवाड़ा ,महामंत्री गेनाराम ग्रासिया,पुखराज सिरवी,उपाध्यक्ष देवाराम ग्रासिया,नारायण डांगी,मगनलाल गणका, हुसाराम ग्रासिया,धीरेन्द्र कुमार,लालाराम चनार,नारायण लाल डामोर,कलाराम ग्रासिया, राजू प्रजापति गिरवर,श्रवण कुमार ग्रासिया महिखेड़ा,जगदीश ग्रासिया,श्रवण सिंह उमट ,कसनाराम देवासी,मीनु अग्रवाल सहित कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button