उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News जिला महिला अस्पताल में ऑपरेशन रुकने से दर्द से कराहती प्रसूताएं,नहीं है बेहोशी के डाक्टर

जिला महिला अस्पताल की स्थिति दिन-ब-दिन हो रही बदतर

रिपोर्टर प्रदीप कुमार वर्मा जनपद गोण्डा उत्तर प्रदेश

गोण्डा जिला महिला अस्पताल की स्थिति दिन-ब-दिन बदतर हुई जा रही है। सीजर के लिए भर्ती प्रसूता महिलाएं बेहोशी के डाक्टर के बिना बेड पर पड़ी पड़ी दर्द से कराह रही है। जिसके चलते यहां भर्ती तीन दर्जन से अधिक महिलाओं के ऑपरेशन रुके पड़े है। ऑपरेशन न होने के कारण नाराज तीमारदारों ने हंगामा काटना शुरू कर दिया। जिला महिला अस्पताल में एनेथेटिस्ट बेहोशी के चिकत्सक की कमी से लगभग तीन दर्जन प्रसूताओं का सीजर ऑपरेशन रुका पड़ा है। अस्पताल में चिकित्सक की कमी के चलते जहां भर्ती दर्जनों प्रसूताओं के तीमारदार नाराज होकर खूब हंगामा काटा। तीमारदारों का आरोप है कि शुक्रवार से उनका परिवार भर्ती है। शनिवार को ऑपरेशन के लिए बोला गया था। लेकिन आज रविवार भी बीत गया। लेकिन स्वास्थ महकमे ने कोई भी कदम नहीं उठाया। आरोप है कि यहां पर तैनात डाक्टर उन्हें अपने अपने प्राइवेट नर्सिंग होम जीने की बात कर रहे है। बताया जाता है कि अस्पताल के एमसीएच विंग में लगभग दर्जनों प्रसूताएं सीजर का इंतजार कर रही है। इसी प्रकार क्षेत्र के अलग अलग क्षेत्रों से आई प्रियांशी, रेखा, चांदनी, अंजली, मोनिका आदि तमाम महिलाएं अस्पताल की दुरव्यवस्था से परेशान है। आरोप है कि जब इस बारे में अस्पताल के एक बड़े साहब से फोन पर बताया गया तो उन्होंने कहा कि ऑपरेशन कराना है तो अपने खर्च पर किसी प्राइवेट अस्पताल में जाकर करा ले। दर्द से कराह रही प्रसूताओं को देख परिजनों ने सीएमएस समेत जिला प्रशासन को फोन लगा डाला। लेकिन उन्हें अभी तक कोई सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई। इस बारे में प्रभारी अपर निदेशक व सीएमओ डा. रश्मि वर्मा ने बताया कि अस्पताल में बेहोशी के डाक्टर के न आने से यह समस्या उत्पन्न हुई है। एनेथेटिस्ट के डाक्टर अनिल तिवारी बाहर गए हुए है। फिलहाल डाक्टर प्रियांशु को बुलाया गया है। जल्द समस्या का समाधान हो जाएगा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button