IC News and Media House Private Limited


राजस्थानराज्य

Rajasthan News पातालेश्वर महादेव मंदिर में हुआ प्रसादी का आयोजन।

सेवा और समर्पण से ही समाज के साथ क्षेत्र का विकास होता है 

रिपोर्टर टीलाराम सिंधल बिबलसर जालौर राजस्थान

जालोर। जिला मुख्यालय के सीमावर्ती नबी भेटाला पर स्थित पातालेश्वर महादेव मंदिर में समाज सेवी एवं कांग्रेस के युवा नेता खीमाराम चौधरी दिगांव की ओर से महाप्रसादी का आयोजन किया गया। इस मौके जिले के कई नामी विरामी लोगों के साथ साधु संत और समाज सेवियों की मौजूदगी रही। चौधरी ने बताया की आयोजन का उद्देशय केवल मंदिर विकास के साथ क्षेत्र के विकास पर चर्चा रहा, कार्यक्रम के दौरान चौधरी ने गणमान्य लोगो का स्वागत किया साथ ही सभी को इस प्रसादी का हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद् दिया, आयोजन में क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी, समाजसेवी और ग्रामीणों की उपस्थिति रही, प्रसादी में पातालेश्वर महादेव मंदिर के विकास के साथ प्राकृतिक सुंदरता के विषय में चर्चा हुई

सेवा और समर्पण से ही समाज और क्षेत्र का विकास संभव
आयोजन के दौरान समाज सेवी और कांग्रेस के युवा नेता खीमाराम चौधरी ने बताया की किसी क्षेत्र अथवा 36 कॉम के विकास के लिए सबसे जरूरी है समर्पण, सेवा और अपनापन अगर कोई समाजसेवी 36 कॉम अथवा क्षेत्र के लिए अपनेपन से कार्य करता है तो वह क्षेत्र अथवा 36 कॉम अवश्य ही बुलंदियों को प्राप्त करता है, इसके लिए केवल समाज सेवी ही नहीं बल्कि क्षेत्र के हर नागरिक को आगे आना पड़ता है, तभी उसका विकास संभव है, हर कार्य जनप्रतिनिधि करे यह सोच उस क्षेत्र को आगे बढ़ने नहीं देती वही सभी अपने क्षेत्र के विकास की सोच और मेहनत से ही विकास की और अग्रसर हो सकते है राज्य के मुख्य मंत्री ने प्रत्येक जिले और गाँवो को विकास की बड़ी सौगाते दी है, जिससे किसान आम नागरिक और जनता जनार्दन हर सुविधा प्राप्त कर सके मुख्यमंत्री द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से आमजन लाभान्वित हुआ है, जो राज्य के विकास में अहम् भूमिका निभा रही है, मुख्य मंत्री द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से जनहित के कार्य हुए है वही सभी की जरूरतों को ध्यान में रखा गया है,

महाप्रसादी का आयोजन
पातालेश्वर महादेव मंदिर प्रांगड़ में आयोजन के तहत महाप्रसादी का आयोजन किया गया, प्रसादी तैयार होने के बाद सर्वप्रथम महादेव को भोग लगाया गया जिसके बाद साधु संत और वरिष्ठ लोगो ने भोजन प्रसादी ग्रहण की, फिर महाप्रसादी का आयोजन किया गया।

इनकी रही उपस्थिति
इस दौरान पुर्व प्रधान प्रदीप सिंह पीसीसी सदस्य सवाराम पटेल पुर्व प्रधान पदमाराम सरगरा सरपंच प्रेम सिंह सरपंच हिमताराम राणा सरपंच लक्ष्मण चौधरी लाल सिंह धानपुर मंडल अध्यक्ष शंकरलाल, पिरसिंह, अमराराम देवासी भमंर सिंह आड़वाडा नेनाराम देवासी पोलाराम मेघवाल रामाराम प्रजापत रणछोड़ाराम सुथार आसुराम सुथार शुभाष जैन गणेशाराम चौधरी बाबुसिंह मेड़ा हडमत सिंह पचावना भुराराम मेघवाल,शैल सिंह भेंटाला, जोधाराम देवासी,गजेन्द्र सिंह छिपरवाडा,अभय सिंह डुडसी,जोग सिंह राजपुरोहित,प्रदीप भट्ट, शांतिलाल भट्ट, बगदाराम सरगरा, कुयाराम मीणा तथा हजारों की संख्या में उपस्थित थे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button