उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News मुर्शीद नगर भैसोड़ी शरीफ में 16 वां सालाना उर्से लियाक़ती का आज हुआ आगाज़

महबूबुल औलिया के मजार श रीफ पर सरकारी चादर व गुलपोशी पेश की गई

रिपोर्टर अंकित कुमार रामपुर उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश जनपद रामपुर के अंतर्गत मिलक मुर्शिद नगर भैसोड़ी शरीफ नामक स्थान पर सूफी सिलसिले की विश्व प्रसिद्ध दरगाह मौजूद है जहां पर देश ही नहीं कई अन्य दूसरे देशों के भी लोग दर्शन हेतु सालाना वार्षिक उर्स में भाग लेते हैं। दरगाह से संबंधित सूफी सिलसिला भाईचारा व एकता का प्रतीक माना जाता है इसीलिए सभी धर्मों के लोग इस विश्व प्रसिद्ध दरगाह की जियारत हेतु वार्षिक उत्सव में उपस्थित होकर अपनी आस्था प्रस्तुत करते हैं। आज मुर्शीद नगर भैसोड़ी शरीफ में महबूबुल औलिया के 16 वें सालाना उर्स ए पाक के मौके पर सरकारी चादर पेश की गई, और मजार शरीफ पर गुलपोशी की गई। इस प्रोग्राम में हजारों की तादात में देश-विदेश से आए जा़यरीन ने इस प्रोग्राम में अकीदतमंदी पेश करते हुए इस प्रोग्राम में हिस्सा लिया। तीन दिवसीय उर्स ए पाक के समस्त कार्यक्रम दरगाह मुतावल्ली व सज्जादा नशीन हजरत ख्वाजा सूफी जावेद हुसैन शाह की जे़रे सर परस्ती संपन्न होंगे। आज उर्स ए पाक के आगाज़ और सरकारी चादर पोशी के बाबरकत मौके पर भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी एवं मुस्लिम राष्ट्रीय मंच उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड प्रभारी फैसल मुमताज तथा अल्पसंख्यक मोर्चा संगठन से संबंधित पदाधिकारी नगर अध्यक्ष मिलक नौशाद अहमद, तथा राष्ट्रवादी मुस्लिम पसमांदा महाज़ के जिला प्रभारी इकरार अहमद इदरीसी, नवनीत यदुवंशी एडवोकेट, भारतीय किसान यूनियन के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद अहमद कादरी, तथा नगर मिलक के संभ्रांत नागरिक एवं समाजसेवी इस मौके पर खासतौर से उपस्थित रहे‌। सभी ने बड़ी ही अकीदत मंदी के साथ पुष्प अर्पित करते हुए दुआओं को हाथ उठाये इस मौके पर मुल्क की खुशहाली के लिए खासतौर से दुआ की गई। और हिंदू मुस्लिम एकता और भाईचारे की मिसाल पेश की गई ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button