उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News चरखारी तहसील परिसर में अनशन कर रहे अनशन कारी रामकिशोर ने जिलाधिकारी से की उसकी जमीन को कब्जा मुक्त कराने की अपील

रिपोर्टर मनोज कुमार महोबा उत्तर प्रदेश

चरखारी तहसील परिसर में क्रमिक अनशन कर रहे गौरहरी ग्राम पंचायत निवासी रामकिशोर ने जिलाधिकारी से अपनी जमीन को कब्जा मुक्त कराने की शिकायत की है, विगत 15 अगस्त से अनशन कर रहे राम किशोर तिवारी पुत्र राजधर तिवारी ने जिलाधिकारी से की गई शिकायत में बताया है कि वह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का पुत्र है उसकी जमीन मौजा गोरहरी में है जिसके कुछ हिस्से में रीता राजपूत पत्नी सुरेश राजपूत द्वारा बरसों से कब्जा किया हुआ है क्रमिक अनशन कर रहे अनशनकारी रामकिशोर द्वारा बताया गया कि सभी उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र देने के बाद भी उसकी जमीन पर किए हुए अवैध कब्जे को नहीं हटाया जा रहा है जिससे वह बेहद परेशान है अपनी शिकायत का निस्तारण नहीं होने से परेशान राजकिशोर द्वारा 15 अगस्त से तहसील परिसर चरखारी में क्रमिक अनशन प्रारंभ कर दिया गया है, राजस्व कर्मियों द्वारा प्रार्थी की शिकायत का कोई संज्ञान नहीं लेने पर प्रार्थी द्वारा आज जिलाधिकारी महोबा मनोज कुमार को अपनी जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराने के लिए शिकायत दी गई जिस पर जिलाधिकारी ने राजस्व कर्मियों को निर्देश दिया है कि अनशन कारी की जमीन की पैमाइश करके वरीयता के आधार पर अनशनकारी की शिकायत का निस्तारण करें !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button