झारखंड

Jharkhand News कतरास:न्यायालय के आदेश पर सीओ ने सरकारी जमीन पर बने आवास को ध्वस्त कराया

रिपोर्टर राजू अंसारी धनबाद झारखंड

कतरास :- तिलाटांड स्थित कतरास जलापूर्ति योजना पानी टंकी के समीप सरकारी जमीन पर आवास बना कर रह रहे रंजीत शर्मा के घर को न्यायालय के निर्देश के बाद अंचल अधिकारी कमल किशोर सिंह की उपस्थिति में बुधवार को ध्वस्त कर अतिक्रमण मुक्त कराया गया.सुबह में पुलिस टीम के साथ सीओ पहुचे.इसके बाद गृहस्वामी महिला व उनके बच्चों ने अतिक्रमण का जोरदार विरोध किया.नोकझोंक तक हुई. महिला पुलिस ने जबरन महिला को उठाकर महिला थाना ले गया.फिर जेसीबी मशीन से आवास ध्वस्त किया गया.यही के सुधीर सिंह के शिकायत पर न्यायालय के आदेसज पर सीओ ने कब्जा मुक्त कराया

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button