Madhya Pradesh News ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर सभी यात्री गाड़ियों का ठहराव कम से कम 05 मिनिट किया जाए ः MPCCI

रिपोर्टर पवन कुमार गुप्ता ग्वालियर मध्य प्रदेश
केन्द्रीय रेलमंत्री-माननीय श्री अश्विनी वैष्णव, केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री-श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया, केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री-माननीय श्री नरेन्द्र सिंह तोमर एवं सांसद, ग्वालियर संसदीय क्षेत्र-माननीय श्री विवेक नारायण शेजवलकर को प्रेषित किए पत्र
ग्वालियर 19 अगस्त ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर सभी एक्सप्रेस एवं सुपर फास्ट ट्रेनों का ठहराव 02 मिनट के स्थान पर कम से कम 05 मिनट किए जाने हेतु, चेम्बर ऑफ कॉमर्स द्वारा आज केन्द्रीय रेलमंत्री-माननीय श्री अश्विनी वैष्णव, केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री-श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया, केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री-माननीय श्री नरेन्द्र सिंह तोमर एवं सांसद, ग्वालियर संसदीय क्षेत्र-माननीय श्री विवेक नारायण शेजवलकर को पत्र प्रेषित किए गए हैं । MPCCI अध्यक्ष-डॉ. प्रवीण अग्रवाल, संयुक्त अध्यक्ष-हेमन्त गुप्ता, उपाध्यक्ष-डॉ. राकेश अग्रवाल, मानसेवी सचिव-दीपक अग्रवाल, मानसेवी संयुक्त सचिव-पवन कुमार अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष-संदीप नारायण अग्रवाल ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में अवगत कराया है कि भारत जैसे विशाल देश की पृष्ठ भूमि में भारतीय रेल, यात्रियों के आवागमन में मुख्य भूमिका का निर्वाहन करती है । देश की आबादी का बहुत बड़ा हिस्सा भारतीय रेल पर ही निर्भर है और आवागमन हेतु नियमित रूप से ट्रेन का ही सुगम यात्रा हेतु उपयोग किया जाता है । भारतीय रेल आज देश वासियों की ‘जीवन रेखा’ बन चुकी है, परन्तु कोविड काल के पश्चात् ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर रेलवे बोर्ड द्वारा कुछ ट्रेनों का ठहराव 05 मिनिट के स्थान पर मात्र 02 मिनिट कर दिया गया है, जिसके कारण यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने व उतरने में काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है ।
ट्रेनों के रुकने का समय मात्र 02 मिनिट होने से ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर कई बार यात्री दुर्घटना ग्रस्त हुए हैं । साथ ही, समय की कमी के चलते कई यात्री, ट्रेन में चढ़ने से ही रह जाते हैं । MPCCI द्वारा प्रेषित किए गए पत्र में उल्लेख किया गया है कि ग्वालियर रेलवे स्टेशन, उत्तर मध्य रेलवे का एक व्यस्ततम स्टेशन है क्योंकि ग्वालियर का नाम विश्व पटल पर ऐतिहासिक रूप से प्रसिद्ध है । यहाँ से यात्रियों का आवागमन बहुत अधिक संख्या में होता है क्योंकि ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर लगभग सभी ट्रेनों का स्टॉपेज है । बावजूद इसके वंदे भारत ट्रेन, गतिमान एक्सप्रेस, सचखण्ड एक्सप्रेस, पातालकोट एक्सप्रेस, पंजाब मेल, महाकौशल एक्सप्रेस सहित भोपाल एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर मात्र 02 मिनिट का है, जो कि यात्रियों की सुविधा के प्रतिकूल है । इसी के साथ यात्री ट्रेनों का ठहराव ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर मात्र 02 मिनिट किए जाने से पार्सल बुकिंग में भी व्यवधान उत्पन्न हो गया है और व्यवसाई रेल के माध्यम से पार्सल की बुकिंग नहीं कर पा रहे हैं । पेरासेबिल माल का आवागमन (लम्बी दूरी के लिए) रेलवे के बिना संभव नहीं है, इससे रेलवे को भी काफी आर्थिक हानि उठानी पड़ रही है । यह आर्थिक हानि रेलवे एवं व्यापारी, दोनों के ही हित में नहीं हैं । इससे ग्वालियर में ‘पेरासेबिल माल’ का कारोबार बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है । पदाधिकारियों ने माँग की है कि ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर मात्र 02 मिनट रुकने वाली सभी ट्रेनों का स्टॉपेज कम से कम 05 मिनट किया जाए, ताकि यात्रियों को ट्रेन के अंदर प्रवेश करने एवं उतरने में आसानी हो सके तथा ‘पेरासेबिल माल’ के आवागमन हेतु पार्सल बुकिंग भी प्रारम्भ की जाए, जिससे व्यवसाईयों को माल भेजने में सुविधा हो सके ।
Subscribe to my channel