उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News बाढ़ के कारण सड़के कटी आवागमन ठप , गांव में घुसने लगा पानी, दशहत में लोग

रिपोर्टर एहसानुल हक हरदोई उत्तर प्रदेश

क्षेत्र के ग्रामीणों की समस्याएं एक बार फिर से बढ़ चुकी है खेत भी जलमग्न हो गए हैं फसलें डूबने लगी हैं। और बाढ़ का पानी अपना कहर दिखाता जा रहा है। आपको बताते चलें कि गंगा में बैराजों से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। जिससे गंगा नदी में पानी की बढ़ोतरी लगातार जारी है। बृहस्पतिवार को भी जल स्तर में बढ़ोत्तरी हुई है इसमें गंगा का पानी ऊपर से भी निकलने लगा है इसी कारण गंगा के जल स्तर में बढ़ोत्तरी से गांव में पानी घुसते जा रहा है और खेत भी जलमग्न हो गए। गंगा से 2 किलो मीटर दूरी पर बसे गांव काल्हामऊ,बिहार, हर्र्या, नेकवापुर , इंदलापुर, में गंगा से जुड़ी अक्खडिया नामक नदी से लगातार पानी काफी तेजी से आ रहा है। जिससे गांवो में पानी अधिक सीमा तक पहुंच चुका है। नदी के किनारे खेतों की फसलें नष्ट हो गई है। किसान अपने खेतों से मशीनों को खींचकर सुरक्षित जगहों पर पहुंचा रहे है पानी अपनी स्पीड गति से न्यूबस्ती की तरफ बढ़ता जा रहा है। गांव में पानी की बढ़ोत्तरी को देखते हुए इंदलापुर गांव के निवासी मो साकिर, जमील, राजेंद्र अन्य लोगों ने बताया कि पानी से फसलें डूबने लगी है फसलों को देखकर किसान दुखी हो रहे हैं।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button