ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News मध्यान भोजन में फिर लापरवाही रतलाम पानी में मिले रेंगते हुए कीड़े

रिपोर्टर दौलत राम पाटीदार जिला रतलाम मध्य प्रदेश

शासकीय माध्यमिक विद्यालय डेलनपुर में मध्यान भोजन की घोर लापरवाही देखने को मिली।जिसके चलते बच्चों को गुणवत्ता विहीन भोजन परोसा जा रहा है । दागी सब्जी के आलू व पीने के लिए उपयोग मे लाये जाने वाले वर्तन में रेंगते हुये कीड़े ग्रामीणों को देखने का दुर्भाग्य प्राप्त हूवा । हवा हवाई हो रहीं है शासकीय योजना रतलाम जिला ग्राम पंचायत डेलनपुर माध्यमिक विद्यालय में गुणवत्ताहीन मध्यान भोजन की शिकायत को लेकर ग्राम पंचायत के पंच तथा गामीणों द्वारा इंडियन टीवी दौलत पाटिदार के साथ स्कूल के अधिकृत जुमेदारीरयों से रूबरू हो कर स्थितियों को देखा । स्थिति की अवहेलना कर संचालक को नसीहत देते हुए चेतावनी दी गई । छात्र छात्राओं ने गुणवत्ता विहीन मध्यान्ह भोजन मिलने की शिकायत भोजन कक्ष में रखे हुए मसालों का निरीक्षण पंचायत के पंच द्वारा की गई तो वहां सब्जी के लिए प्रयुक्त होने वाले मसालों में नमी पाई गई और रखरखाव भी सही तरीके से नही थे। भोजन के लिए समस्त शासकीय विद्यालयों में भोजन प्रभारी शिक्षक की नियुक्ति की गई जो मध्यान्ह- भोजन की शुरुआत से लेकर आखिरी तक बच्चों और भोजन पर निगरानी रखता है किंतु जुमेदार शिक्षक पूछे गए सवाल का सही जवाब देने मे असमर्थ रहे। शिक्षा विभाग के अंतर्गत रतलाम जिले शहरी में आने वाले गाँव में संचालित मध्याहन भोजन योजना में व्यापक अनियमितता बरती जा रही है।

भोजन कक्ष में गंदगी में चूहों की लीद उखड़ा फर्श गन्दगी और कचरे के मध्य बनता है बच्चों का भोजन । सहशक्त केन्द्र सरकार द्वारा संचालित विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति को बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा विद्यालयों में मध्यान भोजन योजना का शुभारंभ किया गया था परंतु इस योजना का लाभ प्रखंड में बच्चों को नहीं मिल पा रहा है। वही मद्यन्यांन भोजन बनाने वाली 4 महिलाएं में से 1 महिला पिछले कई दिनों से नदारद, । बिना एप्लिकेशन दिये पिछले लगभग 10 दिन से घर पर आराम फरमा रही हैं। कर्मचारियों का हाज़री रजिस्टर कभी बना ही नहीं । ग्रमीणों कहना है कि इस प्रकार की अनियमितता पिछले कई समय से लगातार जारी हैं । छोटे बच्चों में बीमारी फैलने का मुख्य कारण स्पष्ठ दिखाई दे रहा है । दुर्भाग्यवश अवसर पर इंडियन टीवी न्यूज़ दौलतराम पाटीदार ,सरपंच प्रतिनिधि राहुल पाटीदार ,भेरूलाल अटरिया ,रमेश जमादार ,भंवर सिंह जमादार, सुरेश जाट, दिलीप राव ,अमन जाट ,मोहन पाटीदार, वासु पोरवाल ,विजय जमादार,तूफानसिंह, एवं पन्नालाल चोकीदार सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button