Madhya Pradesh News बारदात करने की नियत से घूम रहा आदतन अपराधी अवैध हथियार एंव मय 01 जिन्दा राउण्ड सहित थरेट पुलिस द्वारा गिरफ्तार

रिपोर्टर मेघ सिंह राजपूत दतिया मध्य प्रदेश
दतिया पुलिस अधीक्षक दतिया प्रदीप शर्मा व्दारा बदमाशो एंव अवैध हथियारों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के पालन मे एंव अति. पुलिस अधीक्षक सुनील शिवहरे के मार्गदर्शन एव एसडीओपी सेवढा अखिलेश पुरी गोस्वामी के कुशल नेत्तृव मे आदतन अपराधी अवैध हथियार एवं 01 जिंदा राउण्ड सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई हैll दिनांक 16.08 2023 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कंजौली रोड पुलिया पर मे एक आदतन अपराधी अवैध हथियार लेकर बारदात करने के उद्देश्य से घूम रहा है तत्काल थरेट पुलिस टीम व्दारा वरिष्ठ अधिकारियो से मार्गदर्शन प्राप्त कर थाना प्रभारी थरेट यादवेंद्र सिंह गुर्जर व्दारा टीम बनाकर कंजौली रोड पुलिया पर से आरोपी वीरू पुत्र सीताराम कर्ण उम्र 21 साल नि0 सेथऱी को एक 315 बोर की देशी कट्टा एंव 01 जिंदा राउण्ड सहित गिरफ्तार किया एवं आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गयाll इनकी रही सराहनीय भूमिका- थाना प्रभारी थरेट यादवेन्द्र सिंह गुर्जर , उनि जितेंद्र सिंह ,सउनि प्रेमसिंह इंदौरिया मय आर 764 भानु दुबे एवं आर 771 रविकांत की सराहनीय भूमिका रही |

Subscribe to my channel