IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News (जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग कॉंग्रेस जिला निवाड़ी) के नेतृत्व मे आयोजित सर्व पाल समाज की बैठक मे मुख्य अतिथि माननीय नितेंद्र सिंह राठौर जी शामिल हुए।

रिपोर्टर मुहम्मद ख्वाजा टीकमगढ़ मध्यप्रदेश

जिसमे उपस्थित पाल समाज के लोगो ने अपने अपने विचार व्यक्त किये। साथ ही समाज के युवाओं ने इस बैठक मे बढ़ चढ़कर भाग लिया। बैठक मे विशिष्ठ अतिथि के रूप मे माननीय श्री घनश्याम पाल बाबू जी श्री श्यामलाल पाल बाबूजी श्री प्रकाश पाल ठेकेदार जी श्री राजेश पाल जी राजापुर श्री रमेश पाल जी मनेथा श्रीमती अनंदी पाल जी (जिला उपाध्यक्ष महिला कॉंग्रेस निवाड़ी) शामिल हुए । श्री नितेंद्र सिंह राठौर जी ने समाज को सम्बोधित करते हुए। सर्व पाल समाज को आश्वस्त किया कि आपने जो एकता एवं समर्थन कॉंग्रेस के लिए दिखाया है। वह स्पष्ट करता हैं कि अब विधानसभा पृथ्वीपुर एवं निवाड़ी के साथ साथ पूरे मध्य प्रदेश में कॉंग्रेस की सरकार पूर्ण बहुमत से बनने जा रही है। आगे उन्होंने कहा कि मै जब भी पाल समाज के बीच बैठता हुँ तो मुझे अपने आप मे परिवार मे बैठे होने की अनुभूति होती है। क्योकि मेरे दादा जी स्वर्गीय अमर सिंह राठौर जी एवं मेरे पिताजी स्वर्गीय ब्रजेन्द्र सिंह राठौर जी के साथ पाल समाज के गहरे सम्बन्ध रहे है और आज जो आपने मुझे प्रेम स्नेह् दिया है इससे यह स्पष्ट होता हैं कि सर्व पाल समाज मुझे भी अपना आशीर्वाद देने जा रही जिसके लिए मै और राठौर परिवार सर्व पाल समाज का आभारी रहेगा। और हमेशा आपके सम्मान मे कोई कसर नही छोड़ी जाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे माननीय कमलेश पाल जी ने कहा कि मैने जो अनुभव किया कि पाल समाज को अगर कोई सम्मान दे सकता हैं तो वह कॉंग्रेस पार्टी ही दे सकती है। आगे उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में पूरे मध्य प्रदेश में पाल समाज का नेतृत्व करने बाले नेता कॉंग्रेस मे शामिल हो रहे है। जिसका मुख्य कारण पाल समाज को दूसरे दलो मे सम्मान न मिलना है। और अब सर्व पाल समाज को कॉंग्रेस पार्टी पर विश्वाश है कि हमारी पाल समाज को कॉंग्रेस पार्टी द्वारा सम्मान दिया जायेगा। जिसमे मुख्य बिंदू धनगर , गडरिया, पाल समाज को अनूसूचित जनजाति मे शामिल करना और राजनैतिक भागीदारी है। इसी क्रम मे नितेंद्र सिंह जी एवं कमलेश पाल जी द्वारा पत्रकार बंधुओं श्री गोविंददास पाल जी श्री शोभाराम पाल जी का फूल माला एवं श्री फल से सम्मान किया गया। इसके बाद कमलेश पाल जी जिंदबाद नितेंद्र सिंह जी जिन्दावाद कमलनाथ जी जिन्दावाद के नारों के साथ बैठक का समापन किया गया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button