ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News  सिंगर बनने के शौक ने बना दिया चोर 7 आरोपियों से 10 मोटर साइकिलें हुई जप्तसिंगरौली 17 अगस्त।

रिपोर्टर धीरेंद्र कुमार पांडेय सीधी मध्य प्रदेश

बिहार प्रांत के आरा में गाना गाने की कंपनी में एलबम बनाने तथा मोटर साइकिल की किस्त उधार की रकम वापस करने के शौक ने अमरजीत सिंह को मोटर साइकिल चोर गिरोह का सरगना बना दिया। अमरजीत ने एक नहीं 10 मोटर साइकिलों की चोरी किया था। जहां नवानगर पुलिस ने 7 आरोपियों के कब्जे से बरामद कर इस सनसनीखेज वारदातों का पुलिस अधीक्षक मो.यूसुफ कुरैशी ने पत्रकारों के समक्ष खुलासा किया। इस दौरान एसपी ने नवानगर पुलिस की बेहतरीन कार्रवाई पर पीठ थपथपाया। पुलिस अधीक्षक मो.यूसुफ कुरैशी ने मीडिया कर्मियों को बताया कि फरियादी रोहित कुमार पाण्डेय उम्र 21 वर्ष निवासी हिर्रवाह ने 1 मार्च को बैढऩ बाजार के सब्जी मण्डी से चोरी हो गयी थी। कोतवाली पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरूद्ध मामला पंजीबद्ध किया। वहीं नवानगर थाना क्षेत्र के सब्जी मण्डी से भी बाइकें चोरी हो रही थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कुछ सुराग मिलने पर संदेहियों एवं आरोपियों की धरपकड़ के लिए एसपी ने टीम गठित किया। जहां सबसे पहले संदेही आरोपी अमरजीत सिंह पिता अमर सिंह 22 वर्ष निवासी बगैया थाना चितरंगी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान उसके कब्जे से दो मोटर साइकिलें मिलीं। इसके बाद आरोपी ने जहां-जहां मोटर साइकिलें बिक्री किया था उनका भी धरपकड़ शुरू हो गया। एसपी ने बताया आरोपी आर्यन एजेंसी सोनभद्र यूपी से मोटर साइकिल खरीदा था जिसकी कीमत तकरीबन 1 लाख 6 हजार रूपये थे। वहीं मोटर साइकिल की किश्त देने एवं अपने प्रिय मित्र से उधार लिया हुआ पैसा वापस करने तथा बिहार के आरा गाना गाने की कंपनी में एलबम बनाने के लिए रकम जमा करने के लिए यह चोरी का धंधा अपनाया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button