ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News मोटर साइकिल से गिर कर महिला की हुई मौत।

रिपोर्टर कमला कान्त जोशी पन्ना मध्य प्रदेश

पन्ना  बिगत रोज अमानगंज किशनगढ़ रोड पर एक दर्दनाक घटना घटित हो गई जिसमें महिला की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार अमानगंज थाना अन्तर्गत ग्राम हिनौती निवासी महिला जिसका नाम रुकमणी पति धन्नू चौधरी है, मोटर साइकिल से जटाशंकर जा रही थी अचानक किशनगढ़ के नजदीक वह असंतुलित हो कर मोटर साइकिल से नीचे गिर गई।नीचे गिरते ही वह बेहोश हो गई जिसे राहगीरों के सहयोग से वहाँ से गुजर रहे एक वाहन को रोक कर उसे अमानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। जहाँ डाक्टरों ने आवश्यक जांच पड़ताल के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस हृदय बिदारक घटना से मृतिका का पूरा परिवार सदमे में है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button