उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News चरखारी में अवैध खनन पर हुई बड़ी कार्रवाई एक पोकलैंड और दो डंपर किए गए जप्त

रिपोर्टर मनोज कुमार महोबा उत्तर प्रदेश

आपको बता दें कि चरखारी क्षेत्र में निरंतर मिल रही अवैध खनन की शिकायतों का संज्ञान लेकर उप जिलाधिकारी चरखारी डॉ प्रदीप कुमार द्वारा खनन विभाग एवं राजस्व टीम का गठन करके अवैध खनन को रोकने के लिए अवैध खनन पर छापा मार कार्रवाई करके अवैध खनन को पकड़ा जा रहा है, नायब तहसीलदार पंकज गौतम के नेतृत्व में राजस्व एवं खनन विभाग की टीम ने चरखारी तहसील के ग्राम पंचायत सूपा में छापा मारते हुए गाटा संख्या1241 में हो रहे अवैध खनन को पकड़ा गया है, मौके पर ही अवैध खनन कर रही एक पोकलैंड मशीन एवं दो डंपरों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें जप्त कर लिया गया है, खनन विभाग एवं तेजतर्रार नायब तहसीलदार पंकज गौतम के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम द्वारा अवैध खनन पर की गई इस कार्रवाई से खनन माफिया में हड़कंप मच गया है

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button