उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने विभिन्न ग्रामों का किया सघन जन सम्पर्क।

पानी की भीषण समस्या से जूझ रहे ग्राम उदयपुरा के लोग।

रिपोर्टर बलराम बारोलिया सागर मध्य प्रदेश

भाजपा सरकार के सबका साथ सबका विकास के दावे खोखले. सुरेन्द्र चौधरी

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने क्षेत्र भृमण के दौरान नरयावली विधान सभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में पहुंचकर आमजनों की बुनियादी समस्याओं को जाना। इस दौरान पूर्व मंत्री चौधरी को ग्राम पंचायत बिहारी खेड़ा के ग्राम उदयपुरा तिवारी के कुंवर सिंह आदिवासी,संतराम आदिवासी, नत्थू आदिवासी,गया प्रसाद सौंर,मुन्ना सौंर, मोहन लाल,कंछेदी आदि ग्रामीणों ने बताया कि उनके ग्राम में पिछले लम्बे समय से सार्वजनिक पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं होने से कारण ग्राम के लोगों को पेयजल के संकट से जूझना पड़ रहा है जिनकी ओर किसी का ध्यान नहीं हैं।जिस पर पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने मौके से ही प्रशासनिक अधिकारीयों से चर्चा कर ग्राम उदयपुरा तिवारी में लम्बे समय से गहराये जल संकट की समस्या से अवगत कराते हुये पानी की समस्या का निराकरण करने की बात कही। पूर्व मंत्री चौधरी ने कहा कि सबका साथ सबका विकास की बात करने वाली भाजपा सरकार के दावे ग्राम उदयपुरा तिवारी में व्याप्त पानी की भीषण समस्या से खोखले साबित हुये हैं। उन्होंने कहा कि यहां के लोग अपना काम मजदूरी छोड़कर पीने के पानी के लिए दर दर भटकने को मजबूर हैं जिनकी ओर किसी का भी ध्यान नही है।जिसे कांग्रेस पार्टी किसी भी सूरत में वर्दाश्त नही करेंगी।इस दौरान श्री चौधरी के साथ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह चावड़ा, एड.राकेश यादव,एड. सुनील सिंह, सोम मालक,राहुल जैन, इंद्राज कुर्मी,राहुल कुर्मी,लच्छू कुर्मी,दीपक कुर्मी,शरद यादव, रुप्पू कुर्मी,मनोहर दुबे,कुँवर सिंह ठाकुर, श्रीयांश जैन,हरि सिंह कुर्मी,मोती ठाकुर, ब्रजेश अहिरवार, रामलाल, भगवान सिंह लोधी,रम्मु लोधी अज्जू जैन,श्याम बंसल, सोनू तिवारी, कमलेश मिश्रा, अनिल मिश्रा,मनोज कुर्मी, यूनिस खान, लेखिराम रैकवार आदि मौजूद थे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button