उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News पीएम स्वनिधि योजना के तहत पालिकाध्यक्ष रामजी गुप्ता के हांथो पटरी दुकानदारों को हुआ ऋण वितरण

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश 

सांडी, हरदोई  केंद्र सरकार की स्वनिधि योजना के तहत आज नगर पालिका परिषद सभागार में 45 पटरी दुकानदारों को दस -दस हजार रूपये का ऋण वितरित किया गया | निकाय क्षेत्रों में रेहड़ी- पटरी पर कारोबार करने वालों को आत्मनिर्भर बनाने और आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए पीएम स्वानिधि योजना के तहत ऋण दिया जाता है | पालिका अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने पटरी दुकानदारों को ऋण वितरित करते हुए कहा कि समय पर ऋण अदायगी करने पर इन पटरी दुकानदारों को दोगुना बैंक ऋण दिया जाएगा, इसलिए आप सभी समय से ऋण की अदायगी करें | इसका सदुपयोग करते हुए अपना कारोबार बढ़ायें और अपनी आर्थिक स्थिति को भी मजबूत करें | बैंक ऑफ इंडिया के विनय वर्मा व स्टेट बैंक के राम रतन की उपस्थिति में बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा 35 पटरी दुकानदारों को, और स्टेट बैंक आफ इंडिया ने 10 पटरी दुकानदारों को ऋण वितरित किया | इस मौके पर राजस्व निरीक्षक गोविंद पांडे, निधीश अग्निहोत्री, प्रत्यूष गुप्ता, संजू शुक्ला, शकील बाबू आदि लोग मौजूद रहे |

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button