उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News टड़ियावां सीएचसी के निरीक्षण में गंदगी देखकर सीएमओ ने लगाई फटकार

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश 

टड़ियावां, हरदोई  गुरुवार को सीएमओ डॉक्टर रोहतास कुमार टडियावां सीएचसी का निरीक्षण करने पहुचे | निरीक्षण के दौरान सीएचसी में गंदगी देखकर उन्होंने सीएचसी प्रभारी को फटकार लगाई और सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए | सीएमओ ने सीएचसी में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों से भी स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली | ओपीडी के मरीजों से मिल रही दवाओं, खून की जांच के बारे में जानकारी ली | सैंपल कलेक्शन कच्छ में मौजूद मरीजों से सीएमओ ने पूछा की जांच के लिए कोई फीस तो नहीं पड़ती | मौके पर करीब 15 भर्ती मरीजों से उनका हाल जाना और दवाओ की जानकारी ली | एक मरीज ने बताया की दवा नहीं मिली है, जिस पर सीएमओ ने नाराजगी जताई और दवा उपलब्ध कराने के साथ मरीजों की देखभाल के लिए स्टाफ नर्स की ड्यूटी लगाने के भी निर्देश दिए | उसके बाद सीएमओ ने एक्स-रे कक्ष, आकस्मिक चिकित्सा कक्ष, दवा वितरण कक्ष और स्टॉक रूम का भी निरीक्षण किया | इस दौरान सीएमओ ने जलभराव देखकर जलभराव की समस्या को दूर करने के भी निर्देश दिए |

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button