उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttar Pradesh News पिहानी पालिका प्रशासन ने किया भूल का अहसास, ससम्मान ईओ ने भाजपा पदाधिकारियों को कार्यालय पर बुलाकर प्रकरण का किया पटाक्षेप

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश 

पिहानी, हरदोई   पिहानी पालिका प्रशासन पर स्वतंत्रता दिवस समारोह अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ने के क्रम में पालिका के अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सिंह ने भाजपा नगर अध्यक्ष आदर्श सिंह, महामंत्री नीरज सिंह, महामंत्री रामदास कटियार, उपाध्यक्ष रितेश सिंह को कार्यालय पर ससम्मान बुलाकर हमेशा मान सम्मान बरकरार रखने की बात कही | और कहीं पर अगर कोई अप्रिय प्रसंग हुआ है तो उसका सुखद पटाक्षेप कर दिया | आपको ज्ञात होगा कि नगर पालिका परिषद की पिहानी का स्वतंत्रता दिवस समारोह अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ गया था | अफरा तफरी भरे माहौल में भाजपा नगर अध्यक्ष आदर्श सिंह व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारियों को भी कार्यक्रम मे कुर्सी नहीं मिल सकी थी | मामले के पुल पकड़ने के बाद और सोशल मीडिया पर यह मामला तेजी से फैलने पर भाजपा के उच्च नेतृत्व ने भी इस प्रकरण को बहुत ही गंभीरता से लिया | कार्यक्रम में समुचित सम्मान न मिलने से नाराज हुए भाजपा नगर अध्यक्ष आदर्श सिंह को मनाने के लिए अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को कार्यालय पर उनको बुलाकर हमेशा मान सम्मान बनाए रखने की बात कही | उनके साथ ही गायन पदाधिकारी से भी उन्होंने शासन द्वारा जनहित की चलाई गई योजनाओं में तथा नगर के विकास में सहयोग की अपेक्षा की | कुल मिलाकर ईओ ने भाजपा पदाधिकारियों को ससम्मान पालिका कार्यालय बुलाकर इस प्रकरण का पटाक्षेप कर दिया है |

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button