उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttar Pradesh News विस्फोट से ढहा मकान, मां-बेटे की मौत, छह घायल

रिपोर्टर रोहित पाल हरदोई उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी पसगवां कस्बा जंगबहादुरगंज में शुक्रवार की सुबह तेज विस्फोट से एक मकान ढह गया। मकान के मलबे में दबकर मां-बेटे की मौत हो गई। परिवार के सात सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस का कहना है कि हादसा गैस सिलिंडर फटने से हुआ है, जबकि ग्रामीण इसे बारूदी विस्फोट बता रहे हैं।

कस्बा जंगबहादुरगंज में इंटरलॉकिंग ईंट प्लांट के निकट बब्बू का मकान है। यहां शाहजहांपुर के तिलहर थाने के डभौरा निवासी मोहम्मद नबी किराए पर रहते हैं। शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे अचानक तेज विस्फोट हुआ और पूरा मकान ध्वस्त हो गया। हादसे में मोहम्मद नबी की 30 वर्षीय पत्नी हलीमा और 14 वर्षीय बेटे जीशान की मलबे में दबकर मौत हो गई, जबकि मोहम्मद नबी, बब्बू और उसकी पत्नी नूरबानो, पुत्री अलीना, मोहम्मद शमद, अरमान, सोनम घायल हो गए। हादसे का पता चलते ही पास-पड़ोसी जमा हो गए। घायलों को अस्पताल भेजा गया। गंभीर रूप से घायल अलीना को शाहजहांपुर अस्पताल भेजा गया है। परिजन और पुलिस ने गैस सिलिंडर फटने से विस्फोट होने की बात कही। वहीं पड़ोसी इसे बारूदी विस्फोट की घटना मान रहे हैं। इस घटना में पड़ोस में बंधी एक बछिया और एक बकरी की भी मौत हुई है।

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
हादसे की सूचना पर अग्निशमन टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। फॉरेसिंक टीम ने गहन जांचकर साक्ष्य जुटाए। टीम ने मकान मालकिन नूरबानो से भी पूछताछ की। पास-पड़ोसियों से भी जानकारी जुटाई गई। हालांकि, अफसरों का यही कहना है कि घटना सिलिंडर फटने की वजह से हुई है। प्रथमदृष्टया चाय बनाते समय सिलिंडर में विस्फोट होने का मामला प्रतीत हो रहा है। अन्य कोई कारण है तो फॉरेंसिक टीम और अग्निशमन की टीम की जांच में स्पष्ट हो जाएगा

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button