ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News नाम की घोषणा होते ही डॉ. विजय आनंद ने अपने पद से दिया इस्तीफा

रिपोर्टर इन्द्रमेन मार्को मण्डला मध्य प्रदेश

समय से पहले प्रत्याशी घोषित होना अच्छी बात है, लेकिन हमारा चुनाव प्रत्याशी के साथ नहीं भाजपा संगठन से है और इसके लिए इस बार हम भी एक मजबूत संगठनात्मक शक्ति के साथ चुनाव में उतरेंगे। सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार के लिए काम और भय, भूख, भ्रष्टाचार और अत्याचार के खिलाफ हल्ला बोल ही हमारा इस चुनाव का मुख्य उद्देश्य होगा। हम लड़ेंगे और जीतेंगे।

नारायण सिंह पट्टा, विधायक, बिछिया

मंडला. बिछिया विधानसभा में भाजपा ने डॉ. विजय आनंद मरावी को उम्मीदवार बनाया है। सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहने वाले डॉ. विजय आंनद मरावी राजनीति में एक नया चेहरा हैं। उन्होंने गुरुवार सुबह जबलपुर मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट पद से इस्तीफा दिया। दोपहर में उनका टिकट घोषित हुआ। वहीं शाम को भाजपा जिला कार्यालय में जश्न भी मनाया गया। उम्मीदवारी की घोषणा के बाद डॉ. विजय आनन्द मरावी अपने समर्थकों के साथ जिला भाजपा कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा जिला अध्यक्ष से मुलाकात की और 50 से अधिक समर्थकों सहित भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज मेरे लिए बड़े गौरव और जिम्मेदारी का दिन है। ये मेरे जीवन का टर्निंग प्वाइंट हैं। उन्होंने कहा कि वह आदिवासी समाज से आते हैं और आदिवासियों की पीड़ा को भलीभांति समझते हैं। उनकी पीड़ा को देखते हुए मेरे मन मे भाव जागृत हुआ कि मैं आदिवासी समाज के लिए कुछ करूं। डॉ. विजय आनंद मरावी शिशु रोग विशेषज्ञ हैं। जबलपुर मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट के पद पर पदस्थ रहे हैं।

विद्या भारती महाकौशल प्रान्त के सचिव भी हैं। वे पिछले लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। शासकीय सेवक होने के कारण भाजपा में सक्रिय नहीं रहे हैं, ऐसे में राजनैतिक विश्लेषकों का मानना है कि उनकी इस उम्मीदवारी की घोषणा के पीछे उनके आरएसएस पृष्टभूमि की बड़ी भूमिका है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button