उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News वाराणसी मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के रूपापुर जीटी रोड पर ढाबा संचालक के पुत्र की गला रेतकर हत्या

रिपोर्टर निखिलेश कुमार मिश्रा वाराणसी उत्तर प्रदेश 

घटना से नाराज ग्रामीणों ने हाईवे पर किया चक्का जाम
वाराणसी। मिर्जामुराद थाना के रूपापुर में ढाबा संचालक के पुत्र की शुक्रवार की भोर में गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी होते ही काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। घटना से नाराज ग्रामीणों ने हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। सूचना के बाद डीसीपी गोमती जोन, एसीपी गोमती जोन व एसपी राजातालब कई थानों की फोर्स लेकर पहुंच गए। ग्रामीणों को समझाने में पुलिस जुटी रही।


कर्मचारियों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों की सूचना के बाद चौकी इंचार्ज अतुल कुमार मिश्रा ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं काफी संख्या में ग्रामीण भी पहुंच गए। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। पुलिस ग्रामीणों को समझाने में जुटी रही। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया हत्या का कारण विवाद चल रहा है। वैसे सभी पहलुओं की जांच की जाएगी।


मिर्जामुराद के रूपापुर में विहान ढाबा है। हाईवे पर ढाबा होने की वजह से देर रात तक भीड़ रहती है। गुरुवार की देर रात ढाबे के कर्मचारी सोने चले गए। ढाबा संचालक का पुत्र अमित पांडेय बाहर कुर्सी पर बैठा था। शुक्रवार की सुबह कर्मचारी जगे तो देखा अमित पांडेय का खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। उसके गर्दन व सीने पर कई वार किए गए थे। हमलावरों ने घटना के बाद ढाबे में कुर्सियां भी तोड़ दी थीं।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button