Uttar Pradesh News मल्लावां नगर पालिका के सफाई कर्मियों ने किया प्रदर्शन

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश
मल्लावां, हरदोई जनपद की मल्लावां नगर पालिका के नियमित, संविदा और आउटसोर्स सफाई कर्मियों ने साप्ताहिक अवकाश और ईपीएफ न जमा होने सहित आठ सूत्री मांगों को लेकर कार्य का बहिष्कार कर दिया | पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधर योगो ने कर्मियों को समझाने का प्रयास किया | मल्लावां नगर पालिका परिषद में नियमित 8, संविदा पर 54 और आउटसोर्स से 93 सफाई कर्मी लगे हुए हैं | सफाई कर्मियों ने साप्ताहिक अवकाश न दिए जाने, ईपीएफ की धनराशि वेतन से काटने के बाद खाते में न जमा करने, सहित 8 सूत्री मांगों को लेकर काम करना बंद कर दिया और पालिका परिसर में प्रदर्शन करने लगे | सफाई कर्मियों के काम बंद कर प्रदर्शन करने की जानकारी पर अध्यक्ष प्रतिनिधि परवेज आलम व ईओ प्रेम प्रकाश वर्मा पहुंचे | दोनों ने सफाईकर्मीयों से बात कर समस्या का समाधान निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफाईकर्मी अपने नेता पचनू बाल्मीकि के आने तक प्रदर्शन करते रहने पर अड़े रहें | ईओ ने बताया कि सफाईकर्मियों की ज्यादातर मांगे पहले ही पूरी की जा चुकी है | आउटसोर्स कर्मियों का मानदेय नगर पालिका से डूडा कार्यालय भेजा जा चुका है, पर वहां से कर्मियों के खाते मे नहीं डाला गया है |ईपीएफ भी जल्दी ही भेज दिया जायेगा |
Subscribe to my channel