IC News and Media House Private Limited


उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News खाद्य विभाग की टीम ने खाद्य पदार्थों मे मिलावट पर किया 6 लोगों पर जुर्माना

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश 

हरदोई  खाद्य पदार्थों में मिलावटी पदार्थों की जांच के लिए चलाए जा रहे हैं अभियान में लिए गए नमूनों में मिलावट की पुस्टि पर शहर के एक होटल व संचालक सहित 6 लोगों पर 6.10 लाख का जुर्माना लगाया गया है | बिना लाइसेंस के कारोबार करते पकड़े गए 6 लोगों पर 1.30 लाख का जुर्माना लगाया गया | एडीएम ने कोर्ट में पारित आदेश में जुर्माना राशि जमा करते हुए चालान की प्रति न्यायालय में प्राप्त कराए जाने के भी आदेश दिए हैं | मिलावटी खाद्य पदार्थों की सेंपलिंग के लिए डीएम एमपी सिंह ने खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम गठित की है | आम जनता के स्वास्थ्य व जीवन से खिलवाड़ करने वालों पर भी कार्रवाई के भी आदेश दिए गए हैं | हरदोई की एडीएम प्रियंका सिंह ने बताया कि टीम की ओर से लिए गए सैंपल की जांच में फेल होने व मिलावट की रिपोर्ट पर कोर्ट से जुर्माने के आदेश पारित किए गए हैं | उनके द्वारा बताया गया कि ब्रेड के मिथ्याछाप पाए जाने पर औद्योगिक आस्थान में संचालित विनिर्माता कंपनी न्यू सुविधा इंडस्ट्रीज के संचालक पर चालिस हजार , विक्रेता बिलग्राम के बिरनी निवासी सतीश चंद्र पर बीस हजार का जुर्माना लगाया गया है | पनीर का नमूना जांच में फेल होने पर शहर के संचालित एच के होटल एंड लांन पर ढाई लाख रुपए व संचालक अभिनव गुप्ता पर डेढ़ लाख का जुर्माना भी लगाया गया है | शाहाबाद क्षेत्र के उधरनपुर निवासी श्रीनिवास पुत्र बनवारी लाल की लौंज में सैफोलाइट अपमिश्रक की पुष्टि पर एक लाख रूपये, बड़ा चौराहा के विष्णु कुमार गुप्ता पुत्र सियाराम गुप्ता के पनीर में मिलावट पर पचास हजार रूपये का जुर्माना लगाया गया है |

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button