उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News तालाब में डूबने से दो किशोरों की मौत

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश 

सांडी, हरदोई  मंगलवार की शाम साथियों के साथ गांव किनारे तालाब में नहाने पहुंचे 2 किशोरों की डूबने से मौत हो गई | इसकी सूचना जब परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया | सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है | मंगलवार की शाम गांव धोधी के मुजरा नाऊपुरवा निवासी छोटेलाल का 14 वर्षीय पुत्र शिवम और हरिराम का 13 वर्षीय पुत्र अंकित “अंकुल” अपने साथियों के साथ गांव के उत्तर स्थित तालाब में नहाने पहुंचे थे | पानी अधिक होने के कारण दोनों उसमे डूबने लगे | दोनों को डूबता देखकर साथियों ने उनके परिजनों को सूचना दी | परिजनों के मौके तक पहुंचने से पहले ही दोनों गहरे पानी में समा गए | सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों के शवों को बाहर निकलवाया | सब इंस्पेक्टर और हल्का इंचार्ज धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है |

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button