उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News 30 कुंतल सीप के साथ तस्कर व चालक गिरफ्तार

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश 

पाली, हरदोई  क्षेत्र की गर्रा नदी से प्रतिबंधित सीप निकलकर बिक्री के लिए संभल जिला लेकर जा रही है एक मेटाडोर को पुलिस ने पकड़ लिया | गाड़ी के साथ ही एक तस्कर वह एक चालक के साथ पुलिस ने 30 कुंतल सीप भी बरामद कर ली है | इस सीप की कीमत लाखों रुपए में बताई जा रही है | थाना पाली के स्पेक्टर धीरज शुक्ला ने बताया कि प्रतिबंधित सीप की तस्करी वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत अपराध है | सोमवार की रात को सूचना मिली थी कि क्षेत्र के मेहंदीपुर गांव के पास गर्रा नदी किनारे एक गाड़ी में सीप भरी जा रही है | सूचना पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर श्रीपति मौर्य, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार, कांस्टेबल बृजेंद्र, तेज प्रताप, अरुण वर्मा ने घेराबंदी कर एक मेटाडोर को कब्जे में ले लिया | मेटाडोर की तलाशी लेने पर उसके अंदर प्रतिबंधित सीप की 60 बोरियां भरी हुई थी | उसे कब्जे में करने के साथ ही पुलिस ने दो व्यक्तियों को भी हिरासत में ले लिया | इनमें एक ने अपना नाम राजू निवासी मोहल्ला कोरियन कस्बा व थाना कटरा जनपद शाहजहांपुर बताया | राजू ने कहा कि वह मेटाडोर का चालक है | जबकि उसके दूसरे साथी ने अपना नाम मोहम्मद जफर निवासी मोहल्ला सराय तरीन एक मीनार वाली मस्जिद नवाब खेल जनपद संभल बताया | दोनों ने बताया कि लंबे समय से सीप की तस्करी की जा रही है | इस वक्त ने बताया कि दोनों अभियोगटन के खिलाफ वन्य जीव अधिनियम व्यक्ति के तहत अभियोग दर्ज कर जेल भेजने के साथ ही वाहन को सीज़ किया गया है | सीपों का मेडिकल परीक्षण कराकर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी |

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button