उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News तहसील बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर चढ़े दो सांड, तोड़ी पानी की टंकिया, और छत पर मचाया उत्पाद

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश 

सवायजपुर, हरदोई   यूपी के जनपद हरदोई जिले की सवायजपुर तहसील में दो सांडो का जमकर उत्पात देखने को मिला है | दो सांड तहसील परिसर में बने आवास की चौथी मंजिल पर चढ़ गए | चारा पानी न मिलने पर जमकर उत्पात मचाया | छत पर रखी पानी की टंकिया आदि तोड़ डाली | बुधवार की सुबह जब तहसील कर्मियों की नजर पड़ी तो हर कोई हैरान रह गया | सांडो को सकुशल नीचे उतारने के लिए फायर ब्रिगेड की रेस्क्यू टीम पहुंच गई | जानकारी में आया है कि करीब 3 दिन पहले सांड छत पर चढ़े थे | समाचार भेजे जाने तक टीमे सांडो को नीचे उतारने में ही लगी हुई थी | बुधवार सुबह जब अधिवक्तागण सवायजपुर पहली तहसील पहुंचे तो देखा कि परिसर स्थित इमारत की चौथी मंजिल की छत पर सांड उत्पात मचा रहे हैं | सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम सहित पशु चिकित्सकों की टीम भी पहुंची | जानकारी में आया है कि गेट अक्सर खुले रहते हैं | जीने भी काफी चौड़ाई में बने हुए हैं | रात के वक्त अन्नामवेशियों के आने व भोजन की तलाश में चढ़ने की चर्चा है | एसडीएम डॉक्टर अरुणिमा श्रीवास्तव ने बताया कि आवारा सांडो को रेस्क्यू के लिए पशु चिकित्सकों समेत फायर ब्रिगेड की टीम को लगाया गया है | अनुमान लगाया गया है कि 3 दिनों से छत पर चढ़े रहने के कारण दोनों मवेशी भूखे प्यासे रहे हैं, इसलिए भयभीत होकर तोड़फोड़ कर रहे हैं | हालांकि उनके लिए चारा पानी रखवा दिया गया है | और जल्द ही उन्हें नीचे उतार लिया जाएगा |

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button