Madhya Pradesh News सी एम राइस विद्यालय धूमा में बड़े धूम-धाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह
अतिथि बनकर पहुंचे राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता संगठन भारत के जिला सिवनी के मीडिया संरक्षक

रिपोर्टर हीरालाल डेहरिया सिवनी मध्यप्रदेश
हम आपको बता दें कि जिला सिवनी मध्यप्रदेश के अंतर्गत आने वाले ब्लॉक लखनादौन के सी एम राइस विद्यालय धूमा में प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । प्रात:7:30 बजे प्राचार्य द्वारा ध्वजारोहण किया गया । प्रसाद वितरण किया गया।इसके उपरांत देश के अमर शहीदों के जय घोष के नारों के साथ ग्राम में भ्रमण के लिए प्रभात फेरी निकाली गई।जिसमें धूमा के सभी छात्र/छात्राएं शामिल रहे। बाजार चौक ,पंचायत में ध्वजारोहण करते हुए रैली का समापन किया गया । इसके बाद सी एम राइस विद्यालय धूमा में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत रामजी 11वीं ,शैलेन्द्र डेहरिया 10 वीं ने प्रस्तुत किये।प्रार्थना गीत शशांक डेहरिया,राहुल प्रजापति,गणेश कुशवाहा 6वीं ने गाया। प्राथमिकि स्तर कार्यक्रमों में अंशुल, अभिमन्यु, यश, प्रतिज्ञा, प्रीति, साधना, निहाल, दिव्यांश,साहिल,अभिनव ने नाटक,गौरी,जया,भूमि,श्रृष्टि ,साधना, संतोषी, आशा, हिमांशी, सुल्तान, अंश, साक्षी, अनामिका,सुरभित,शिवांगी एण्ड पार्टी ने कक्षा वार राष्ट्रीय गीतों पर रिकार्डिंग डांस की मनमोहक प्रस्तुति दी।
गोविन्द इनवाती6वीं ये मेरे वतन के लोगो , रितेश सल्लाम,मोहित अहिरवार 7वीं ने चंदन है इस देश की माटी देश भक्ति गीत गाये।रंजीत अहिरवार 9 वीं के छात्र ने ओ देश मेरे तेरी शान के सदके गीत में नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी।कक्षा 10वीं के छात्र अमित यादव,शैलेन्द्र डेहरिया,सुरेन्द्र अ हिरवार,ओम,कार्तिक,यश,आदर्श,धीरज डेहरिया, मोहित अहिरवार,अनमोल अवधिया,ऋषभ,सार्थक बकोडे,अजय वेदी,रामजी डेहरिया ने मेरी जान जाये वतन के लिए कव्वाली पेश की गयी ।समर्थ श्रीवास्तव 9 वीं,अजय अहिरवार ,लवकुश यादव 12वीं कला ने अपने भाषण में देश वासियों को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि श्री फागू लाल आरमोर सरपंच,श्री दिनेश साहू उपसरपंच,श्री सुदामा गुप्ता,श्री राजेन्द्र जैन,श्री संजय जैन,श्री सुनील तिवारी,श्री सुदीप तिवारी,श्री हीरा लाल डेहरिया राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आर टी आई जागरूकता संगठन भारत के जिला मीडिया संरक्षक एवं उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने छात्रों के उत्साह वर्धन स्वरूप हजारों रुपयों के इनाम दिये।
श्री हीरालाल डेहरिया ने सी एम राइस विद्यालय धूमा के छात्र हर्ष गोल्हानी को 12 वीं कक्षा में मध्यप्रदेश की टाप 10 सूची में सातवाँ स्थान प्राप्त करने पर 500 रूपये की नगद राशि पुरुस्कार स्वरूप सप्रेम भेंट की । अतिथियों के उद्बोधन एवं पुरस्कार वितरण तथा प्राचार्य श्री के.के.चौकसे सर द्वारा ग्रामवासियों,देशवासियों को 77वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की तथा आभार प्रदर्शन उपरांत सभा का समापन किया गया।मंच संचालन श्री राजेश डेहरिया उच्च मा शिक्षक एवं अनुपम शिवहरे माध्यमिक शिक्षक द्वारा किया गया।प्रसाद वितरण एवं स्वल्पाहार कराया गया । धूमा के प्राथमिक,माध्यमिऔर हाईस्कूल,हायरसेकेन्डरी स्कूल के सभी विद्यार्थी,प्राचार्य श्री के के चौकसे, शिक्षक -श्री-राजेश डेहरिया,एल पी पटैल,सुहाग लाल पन्नामी, एन व्ही अहिरवार,श्याम सुन्दर ठाकुर,उमाशंकर गौतम,परस्ते सर, दीपक राय,नासिर खान,ललित बर्मन,वासुकी सर,उइके सर,राजेन्द्र कुशवाहा, नितिन चौकसे,राणे सर,जगन्नाथ यादव,छब्बी लाल इनवाती,नीतेश पटवा, श्रीमती-संध्या इनवाती,बैजन्ति ककोडिया, शालिनी पांडे,अनीता यादव,सोनम शुक्ला, बबीता ठाकुर मेडम, कामिनी विदौल्या,अंजनी श्रीवास्तव,दीपिका साहू,सारिका ठाकरे,दीपाली श्रीवास्तव,आरती अहिरवार शिक्षिकाएं,गणमान्य नागरिक एवं आम-जन माताएं,भाई,बहिनों की उपस्थिति सराहनीय रही।

Subscribe to my channel