ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News नगर परिषद नेमावर में शान से लहराया तिरंगा

रिपोर्टर दीपक तिवारी देवास मध्य प्रदेश

देवास जिले के नगर नेमावर मे राष्ट्रीय महापर्व 15अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर स्थानीय नगर परिषद् नेमावर में ध्वजारोहण का कार्यक्रम नगर के गणमान्य नागरिकों, पूर्व परिषद सदस्यों, पत्रकारगण, नगर परिषद के अधिकारी कर्मचारी एवं नगर के स्कूली बच्चो की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ, सर्वप्रथम मां भारती की विधिवत पूजन अर्चन एवं चित्र पर माल्यार्पण उपस्थित गणमान्य, नागरिकों, पूर्व परिषद सदस्यों, वर्तमान परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवम पार्षदगण द्वारा किया किया गया एवं ध्वजारोहण निकाय अध्यक्ष कृष्णगोपाल अग्रवाल अग्रवाल द्वारा किया, एवं हाई स्कूल के स्काउट गाइड द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई, राष्ट्रगान के तदूपरांत प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा दिए गए शुभकामना संदेश का वाचन निकाय अध्यक्ष अग्रवाल द्वारा किया गया, एवं निकाय अन्तर्गत किए गए विकास कार्य एवं आगामी विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई, निकाय द्वारा उपस्थित नगरवासियों एवं नगर के समस्त शासकीय विद्यालयों में मिठाई वितरित की जाकर निकाय के समस्त भवनों पर आकर्षक विद्युत सज्जा की गई,,, ध्वजारोहन कार्यक्रम अवसर पर नगर के वरिष्ठ ठाकुर ईश्वरसिंह तोमर, रामदास व्यास, कमलकीशोर कोठारी, पाटिल दादा, जगदीश गुर्जर, पूर्व अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा यादव, नगर अध्यक्ष जगदीश सोनी, विधायक प्रतिनिधि सन्तोष राठौर, पूर्व पार्षद अनुराधा जोशी, प्रेमबाई, पार्षद कौशल व्यास, सन्तोष सोनिया, श्रीमती संगीता यादव, श्रीमती शशि पांचाल, श्रीमती रत्ना पुरी, पार्षद प्रतिनिधि मनोहर पुरी, विजय चौधरी, सचिन पांचाल, dr मुकेश यादव, मंगलेश यादव, प्रवीण हथेल, अनिल पटेल भदौरिया,सीएमओ बलिराम मंडलोई सहित नगर परिषद नेमावर की कर्मचारी उपस्थित थे, कार्यक्रम का संचालन गंभीर यादव ने किया एवं कार्यक्रम समापन उपरान्त पधारे नगरवासियों का आभार नगर परिषद उपाध्यक्ष ठाकुर राजपालसिंह तोमर द्वारा व्यक्त किया गया !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button