ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News सीधी विधायक ने जनपद शिक्षा केंद्र मे किया ध्वजारोहण

रिपोर्टर विजय कुमार गुप्ता सीधी मध्य प्रदेश

सीधी  देश की आजादी की 76 वीं वर्षगांठ को अमृत महोत्सव के रूप में कार्यालय जनपद शिक्षा केंद्र सीधी के प्रांगण में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जहा बतौर मुख्य अतिथि सीधी विधानसभा क्षेत्र 77 के यशस्वी विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ल द्वारा ध्वजारोहण किया गया, ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान उपरांत माननीय विधायक ने सुदृढ़ एवं विकसित राष्ट्र निर्माण हेतु समस्त कर्मचारियों एवं अधिकारियों को शपथ दिलाई, यह कार्यक्रम जनपद पंचायत एवं जनपद शिक्षा केंद्र सीधी के संयुक्त परिसर में आयोजित किया गया था, जिसमें मुख्य रुप से इस कार्यक्रम में जनपद सीधी के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह परिहार, बीईओ लक्ष्मीकांत शर्मा, बीआरसीसी विनय मिश्र सहित उक्त दोनों कार्यालयों के समस्त अधिकारी एवम कर्मचारी गण मौजूद रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button