ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश
Madhya Pradesh News टोंक खुर्द प्रेस क्लब के चुनाव हुए संपन्न_

रिपोर्टर बालकृष्ण बडेरा देवास मध्य प्रदेश
टोंक खुर्द।टोंक खुर्द प्रेस क्लब के चुनाव गत दिनों डाक बंगला टोंक खुर्द में संपन्न हुए।प्रेस क्लब के चुनाव में आम सहमति से प्रेस क्लब की नवीन कार्यकारिणी गठित की गई जिसमे अध्यक्ष पद पर रानू कुशवाह ,उपाध्यक्ष पद पर विजेंद्र दांगी,सचिव पद पर नन्नू पटेल,कोषाध्यक्ष पद पर हिमांशु पापलेश जोशी,सह सचिव पद पर इस्लाम पटेल और कार्यालय प्रभारी के पद पर विजेंद्र सिंह ठाकुर निर्विरोध चुने गए।इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष सुमेरसिंह यादव,पूर्व अध्यक्ष रविन्द्र सिंह गौर,वरिष्ठ पत्रकार सुनील मालवीय,संजय गुर्जर,नरेंद्र सिंह बैंस,वकार सिद्दीकी,अनिल सिंह बैंस,माखन पटेल,चरत पटेल,बालकृष्ण बडेरा,राहुल झांझा,रोहित सिसोदिया,इकबाल पटेल,मोहन गुर्जर,सादिक मेव आदि उपस्थित थे।

Subscribe to my channel