ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News चुनावी सरगर्मी हुई तेज, कांग्रेस उम्मीदवार गौतम ने निकाली हजारों बाइक की विशाल तिरंगा यात्रा

रिपोर्टर आशिक अली उज्जैन मध्य प्रदेश

आजादी की 77वीं वर्षगांठ के अवसर पर विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन विजय सिंह गौतम मित्र मंडली द्वारा हजारों बाइक के साथ  किया गया। यात्रा घोंसला से प्रारंभ हुई जिसमें हजारों की संख्या में में युवाओं का जनसैलाब उमड़ा यात्रा में हजारों युवा हाथ में तिरंगा लेकर भारत माता की जय नारों के साथ निकले तिरंगा यात्रा जैसे-जैसे गांव से गुजरती गई हर गांव में यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया और हर गांव से युवाओं का काफिला यात्रा में जुड़ता चला गया डीजे पर बज रहे देशभक्ति गीतो ने युवाओं में जोश भर दिया तिरंगा यात्रा जब अंबेडकर चौक महिदपुर पहुंची तब विजय सिंह गौतम ने भारत के संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प माला पहनाकर आशीर्वाद लिया और तिरंगा यात्रा का काफिला लेकर नगर में निकले जहां पर पूरे नगर में पुष्प वर्षा कर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया गया रैली विजय स्तंभ पर पहुंची जहां विजय सिंह गौतम में सभा को संबोधित किया अपने संबोधन में विजय सिंह गौतम ने कहा कि मेरी महिदपुर विधानसभा में कोई भय में नहीं है मैं यहां प्यार देने आया हूं और आपका प्यार और आशीर्वाद पाने आया हूं सभा स्थल पर भाटी म्यूजिकल ग्रुप द्वारा सुंदर देश भक्ति गीतों का गायन किया गया जिसे तिरंगा यात्रा में आए और श्रोता गण ने मंत्रमुग्ध होकर सुना सभा के समापन पर विजय सिंह गौतम मित्र मंडली द्वारा फलों का वितरण किया गया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button