ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News उज्जैन के ग्राम आलाखेड़ा में स्वतंत्रता दिवस पर किया झंडा वंदन के साथ किया रंगमंच कार्यक्रम और निकली प्रभात फेरी।

रिपोर्टर डॉ रघुवीर सिंह राजपूत उज्जैन मध्य प्रदेश

महिदपुर झारडा तहसील के ग्राम पंचायत आलाखेड़ा में सरस्वती शिशु मंदिर और शासकीय विद्यालय में 15 अगस्त पर ढोल के साथ गांव में प्रभात फेरी निकाली गई। ,भारत माता की जय के साथ कई नारों का जयघोष किया गया। सरस्वती शिशु मंदिर आला खेड़ा, और शासकीय स्कूल मे ग्राम पंचायत के सरपंच जसवंत सिंह द्वारा झंडा वंदन किया गया। राष्ट्रीय गीत के बाद, विद्यालय के भैया बहनों ने अपनी और से रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। राष्ट्रीय भजन ,राष्ट्रीय भक्ति गीत, के साथ विद्यार्थी के भैया बहनों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। साथ ही कार्यक्रम में गांव के वरिष्ठ जनों का मार्गदर्शन भी मिला। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप शर्मा ने किया । विद्यालय के स्टाफ में, कैलाश कुंभकार, सनी कांटे, श्रीमती निकिता बिलावलीया, सुनील शर्मा, अमन सोलंकी और पंचायत के सरपंच जसवंत सिंह राजपूत, सचिव राजकुमार, सह सचिव राधेश्याम गुर्जर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहित कई मातृशक्ति वाह उपस्थिति रही। इसके साथ ही पंचायत के कई वरिष्ठ गण भी वहां उपस्थित रहे। 15 अगस्त के इस स्वतंत्रता दिवस पर प्रकाश डालते हुए विद्यालय के भैया बहनों को यह बताया गया। कि हम 15 अगस्त क्यों मनाते हैं, हमें आजादी कैसे मिली, और हमें हमारी आजादी की रक्षा कैसे करना चाहिए। इसके बाद विद्यालय में मिठाई वितरण की गई है‌।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button