IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हिंदू संगठनों के द्वारा सोमवार को स्कूल के सामने दिया गया धरना

विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने कहा शिक्षक के उपर गलत आरोप लगाया जा रहा है

  रिपोर्टर हीरालाल डेहरिया सिवनी मध्यप्रदेश

हम आपको बता दें कि जिला सिवनी के अंतर्गत आनेवाले ब्लॉक लखनादौन के ग्राम गणेशगंज में प्राप्त जानकारी के अनुसार स्कूल में बच्चों के द्वारा उधम/गलत हरकत किए जाने पर स्कूल में पदस्थ शिक्षक डेहरिया के द्वारा कुछ बच्चों को डाटा गया था वही दो दिन पूर्व किसी बात को लेकर कक्षा 10 वीं एवं कक्षा 11 वीं के छात्रों द्वारा एक दूसरे से मारपीट की गई थी जिसे लेकर स्कूल प्राचार्य द्वारा सभी बच्चों को नोटिस दिया गया था की अपने अपने माता-पिता को लेकर स्कूल आएं परंतु बच्चो द्वारा माता पिता को नही लाया गया। वहीं दूसरी तरफ हिंदू संगठनों के द्वारा कहां गया कि स्कूल के टीचर द्वारा जय श्री राम कहने पर कुछ छात्रों के साथ मारपीट की गई है वही शिक्षक द्वारा कहा गया कि वह हिंदू राष्ट्र बनते नहीं देखना चाहते जिसके विरोध में हम धरना प्रदर्शन कर रहे हैं वही संबंधित टीचर यहां आकर माफी मांगे तभी हम धरना को समाप्त करेंगे हालाकि बाद में मौके पर पहुंचे तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर सभी एसडीएम कार्यालय लखनादौन के लिए रवाना हुए । स्कूल प्राचार्य ने कहां शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गणेशगंज की प्रभारी प्राचार्य श्री मति रंजना चौहान ने कहा कक्षा में बच्चों के द्वारा की गई मारपीट की सूचना मुझे प्राप्त थी जिनको नोटिस देकर अपने अपने पेरेंस को लाने के लिए कहा गया था परंतु बच्चों ने ऐसा नहीं किया वही दो दिन बाद संबंधित टीचर द्वारा किन्हीं कारणों से बच्चे को डाटा गया है उन बच्चों ने मेरे पास शिकायत नहीं किया यदि करते तो में इस पर विशेष ध्यान देती। वही संबंधित शिक्षक पर आरोप लगाया जा रहा है कि जय श्री राम बोलने पर शिक्षक द्वारा मारपीट की गई यह बिल्कुल गलत है। स्कूली छात्र-छात्राओं ने पूछने पर बताया
मारपीट किए जाने की घटना मिलते ही शनिवार को कुछ नागरिक तथा स्थानीय पत्रकारों द्वारा क्लास में जाकर बच्चे बच्चियों से पूछा गया की संबंधित शिक्षक द्वारा हिंदू राष्ट्र बनते नहीं देखे जाने की बात क्या सही है जवाब स्वरूप बच्चों ने कहा नहीं यह गलत है सर ने ऐसा कुछ नहीं कहा उपरांत क्लास में शिक्षक के द्वारा किसी छात्र को मारा गया तब बच्चियों ने कहा क्लास में जो अनुशासन रहता है उसके विपरीत बच्चों ने हरकत की इसलिए शिक्षक के द्वारा बच्चों को डांटा फटकारा गया है । दो थाने की पुलिस ने संभाला मोर्चा बिगड़ते हालात को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड़ में थी वही इस दौरान लखनादौन थाना प्रभारी सहित स्टॉप एवं छपारा थाना प्रभारी सहित स्टॉप मौके पर मौजूद रहे। स्थानीय ग्रामवासियों ने कहा कि गनेशगंज विद्यायल में शिक्षा का स्तर बहुत अच्छा है,इस विद्यालय से पढ़कर बहुत से विद्यार्थी जिला सीओ बने हैं, इसलिए ग्रामीण क्षेत्रों से बच्चे पढ़ने आते हैं जहां हायर सेकंडरी स्कूल है इसके कारण छात्राएं अपने गांव में स्कूल रहने के बाद भी दूर से पढ़ने गनेशगंज स्कूल आते हैं और उन्होंने कहा कि शिक्षक के उपर गलत आरोप लगाया जा रहा है इनका कहना है हम सभी के अलग अलग बयान ले रहे हैं एवं जांच उपरांत जो गलत पाया जाएगा उसके ऊपर कार्यवाही की जाएगी । अमर सिंह उइके सहायक आयुक्त सिवनी हिंदू संगठनों द्वारा मुझे कुछ मांगो को लेकर ग्यापन सौंपा गया है में एसडीएम कार्यालय को इस संबंधित सूचना को अभी भेज देती हूं आगे जो भी आदेश होगा उसके अनुरूप कार्यवाही की जाएगी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button