ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News शाखा प्रबंधक नंदकुमार कुशवाहा ने फहराया तिरंगा, सलामी देकर मिठाइयां बांटी

रिपोर्टर मुहम्मद ख्वाजा टीकमगढ़ मध्यप्रदेश

नगर के भारतीय स्टेट बैंक के कर्मचारियों ने आजादी के 77 वें स्वतंत्रता दिवस को बड़ी धूमधाम के साथ मनाया। इस मौके पर स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक नंदकुमार कुशवाहा की ओर से तिरंगा झंडा फहराया गया। झंडा फहराने के दौरान राष्ट्रीय गान भी गाया गया और ने स्वंत्रता दिवस के मौके पर सभी को बधाई दी। आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान शाखा प्रबंधक नंदकुमार कुशवाहा समेत समस्त कर्मचारियों ने सिमरा खुर्द के विद्यालय में वृक्षारोपण किया। इसके अलावा विद्यालय परिसर में मौजूद छात्राओं को बैंक स्टाफ की ओर से मिष्ठान का वितरण किया गया। इस दौरान उप प्रबंधक राजवीर सिंह बघेल, सहायक प्रबंधक अंकित पटेरिया, मुख्य सहयोगी राजकुमार वाल्मीकि, कनिष्ठ सहयोगी रवि कुमार, कनिष्ठ सहयोगी मधु नायक, शिवम रजक मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button