उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार युवक घायल हुआ,उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

ब्यूरो चीफ सागर कुमार इटावा उत्तर प्रदेश

इटावा-कन्नौज हाईवे पर नगर क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला गिरधारीपुरा में सोमवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे साइकिल से घर की ओर जा रहे सौरभ (20) निवासी मोहल्ला टीला खुशालपुर भरथना को पीछे से आ रहे ट्रक के चालक से तेजी व लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मारकर घायल कर दिया,प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार उछलकर दूर जा कर गिर पड़ा जबकि उसकी साइकिल ट्रक के पहिए के नीचे आ गई।ट्रक चालक मौके पर ट्रक छोड़कर भाग गया। सूचना पर मौके पर पहुचे पिता अरविंद आदि परिजन एम्बुलेंस द्वारा घायल को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ले गए।पिता ने बताया पुत्र मेरे साथ ही आरा मशीन पर काम करता है,वह वही से घर की तरफ जा रहा था।रास्ते मे ट्रक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। हादसे की सूचना पर मौके पर पहची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button