ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News देवास में खेल विभाग द्वारा किया गया ” फ्रीडम रन ” का आयोजन

रिपोर्टर बालकृष्ण बडेरा देवास मध्य प्रदेश

देवास 14 अगस्त 2023/ देवास में खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम विकास नगर से फ्रीडम रन का आयोजन किया गया। फ्रीडम रन को राज्य पंजा कुश्ती के कांस्य पदक विजेता भगवान सिंह तथा 85 वर्षीय निरखे दम्पति नलिनी कालेकर व अन्य बुजर्गों ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया । दौड़ प्रातः 06:00 बजे कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम विकास नगर से आई.टी.आई. से विकास नगर राममंदिर गर्ग स्टेट होते हुए एबी रोड़ से कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम में दौड़ का समापन किया गया। दौड़ के मार्ग में रहवासियों को ” मेरी माटी मेरा देश, हमारी विरासत हमारा गौरव के साथ घर पर तिरंगा फहराने का महत्व बताया गया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button