ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

Maharashtra News सरकारी अस्पतालों में मंगलवार से मिलेंगी मुफ्त सेवाएं

रिपोर्टर गुलजार शेख कल्याण महाराष्ट्र

मुंबई : महाराष्ट्र के सरकारी अस्पतालों में मंगलवार से मुफ्त इलाज और जांच सुविधाएं मिलने लगेंगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस संबंध में आदेश शनिवार को जारी किया गया था। आदेश में कहा गया कि राज्य सरकार और स्थानीय निकायों द्वारा संचालित अस्पतालों में सभी सेवाएं मुफ्त दी जाएंगी। लेकिन यह आदेश महाराष्ट्र चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान विभाग के नियंत्रण वाले अस्पतालों पर लागू नहीं है। फैसले के तहत अगर कोई सरकारी अस्पताल इलाज के लिए शुल्क लेता है तो टोल-फ्री नंबर 104 पर शिकायत दर्ज की जा सकती है। अन्य चीजों के अलावा, एक्स-रे, ईसीजी, रक्त जांच और सीटी स्कैन जैसी जांच मुफ्त होंगी। निर्णे में कहा गया कि अगर ओपीडी में दवाइयां उपलब्ध नहीं हैं, तो उन्हें स्थानीय स्तर पर (अस्पताल द्वारा ) खरीदकर मरीजों को उपलब्ध कराई जाएगा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button